-
नागरिकता कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। कुछ जगह से हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सितारे भी इस कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सड़कों पर उतर रहे हैं। गुरुवार 19 दिसंबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
-
फरहान अखतर ने अगस्त क्रांति मैदन पहुंच कर प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया। (Express photo by Benita Fernando)
-
फरहान अख्तर सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस कानून और जामिया छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। (Express photo by Benita Fernando)
-
प्रोटेस्ट में शामिल हुमा कुरैशी ने इस फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा- इस नन्हीं सी प्रदर्शनकारी से अगस्त क्रांति मैदान में मिली। लोगों की आवाज तेज औऱ साफ है। हिंसा नहीं करेंगे लेकिन चुप भी नहीं रहेंगे। इतना शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए शुक्रिया मुंबई पुलिस। (Photo: Huma Qureshi/Twitter)
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी अगस्त क्रांति मैदान पहुंच कर इस कानून के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। (Express photo by Benita Fernando) -
राज्यसभा सांसद और एक्टर राज बब्बर ने भी अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया। (Express photo by Benita Fernando)
-
अगस्त क्रांति मैदान में प्रोटेस्ट को देखते हुए भारी संख्याबल में पुलिस की तैनाती की गई थी।
-
इतनी भीड़ के बाद भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन को देखते हुए इस प्रोटेस्ट की सोशल मीडिया में भी तारीफ हो रही है।
