-

CBSE Board Result 2017: आज (28 मई, 2017) सीबीएसई के साथ देश के कई राज्यों ने कक्षा 12 बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिसमें कई छात्रों ने परीक्षा में बेहतर हासिल किए हैं वहीं कुछ छात्रों को अच्छे अंक हासिल नहीं हुए। अगर आपके कम अंक आए हैं तो परेशान ना हों क्योंकि दुनिभर में कुछ ऐसी मशहूर हस्तियां भी हैं जिन्होंने परीक्षा में ज्यादा अंक हासिल नहीं किए लेकिन दुनियाभर में उन्होंने अपना लोहा मनवाया है। आईए जाने कुछ ऐसी ही मशहूर हस्तियों के बारे में-
एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल मैन के नाम से मशहूर एपीजे अब्दुल कलाम ने पढ़ाई में ज्यादा अच्छे अंक हासिल नहीं किए। लेकिन प्रतिभा के मामले में उनका कोई सानी नहीं था। उन्होंने विंग्स ऑफ फायर, इग्नाइटेड माइंड्स, इंडिया 2020 जैसी कई मशहूर और प्रेरणा देने वाली किताबें लिखी हैं। जो खासकर छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। (Source: Indian Express) स्टीव जॉब्स 1975 में एप्पल कंपनी की स्थापना करने वाले स्टीव ने अपनी कॉलेज की पढाई बीच में ही छोड़ दी थी। स्टीव जॉब्स ने रीड कॉलेज की मात्र एक सेमेस्टर की ही पढ़ाई की थी। Apple कंपनी की मदद से स्टीव जॉब्स 25 साल की उम्र में करोड़पति बन गए थे। (Source: Indian Express) सचिन तेंदुलकरः क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर बल्ले के अलावा और चीजों से भी प्यार करते हैं। उन्हीं में से एक है संगीत। जी हां, सचिन को गाना गाना बहुत पसंद है। अक्सर उदास होने पर वह गाना गाकर मन बहलाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में शौक वजह से सिर्फ 12वीं की तक की पढ़ाई कर पाए हैं। धोनी ने रांची से इंटर करने के बाद बीकॉम में प्रवेश भी लिया लेकिन पढ़ाई अधूरी ही रह गई। (Source: Indian Express) मार्क जुकरबर्ग फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग पढ़ाई में इतने अच्छे नहीं थे। लेकिन एक लड़की को खोजने के लिए उन्होंने सोशल नेटवर्किग साइट बनाई। जिसे दुनिया फेसबुक के नाम से जानती है। पढ़ाई और फेसबुक का साथ चलाना मुश्किल था जिस वजह से उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया। (Source: Indian Express) -
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बॉलीवुड पर 25 से भी ज्यादा सालों से राज कर रहे हैं।