-
Bihar Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है। पहले चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों ने नामांकन भी करवा लिया है। तमाम ऐसे प्रत्याशी हैं जो काफी चर्चा में हैं। ऐसा ही एक नाम है दिव्या प्रकाश यादव (Divya Prakash Yadav) का। दिव्या को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।
-
दिव्या प्रकाश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।

दिव्या लालू प्रसाद के बेहद करीबी जय प्रकाश नारायण यादव की बेटी हैं। -
दिव्या प्रकाश की खुद की कोई राजनीतिक पहचान तो नहीं है, लेकिन पिता की हैसियत का फायदा उन्हें मिला है।

जय प्रकाश यादव बांका से सांसद रह चुके हैं। लालू प्रसाद यादव ने यूपीए सरकार में उन्हें मंत्री पद भी दिलवाया था। 
जय प्रकाश यादव का पूरा परिवार लालू प्रसाद के काफी करीब है। 
लालू के साथ साये की तरह रहने वाले जय प्रकाश नारायण यादव की बेटी दिव्या प्रकाश पर तेजस्वी यादव ने भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है। -
जय प्रकाश यादव की दो बेटियां हैं। दिव्या बड़ी बेटी हैं। छोटी बेटी का नाम शेफाली है।

अपने पिता की राजनीतिक विरासत को अब दिव्या आगे बढ़ाएंगी।