
Bihar Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव अपने पूरे शबाब पर है। 28 तारीख को पहले चरण का मतदान होना है। इस बार बिहार के दो दिग्गज, लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) की गैरमौजूदगी में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इन विधानसभा चुनावों में कुछ युवा महिला चेहरों ने काफी सर्खियां बटोरी हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये युवा चेहरे जो विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं: -
पुष्पम प्रिया चौधरी जदयू एमएलसी रह चुके विनोद चौधरी की बेटी हैं। पुष्पम ने लंदन से पढ़ाई की है। लंदन रिटर्न पुष्पम ने अपनी खुद की पार्टी बनाई है जिसका नाम उन्होंने प्लूरल्स रखा है। वह पार्टी की अध्यक्ष और सीएम कैंडिडेट दोनों हैं। पुष्पम मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह जमुई विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। 29 वर्ष की श्रेयसी बिहार की राजनीति में दादा के नाम से लोकप्रिय रहे दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। 
रितु जयासवाल को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सीतामढ़ी के परिहार विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। रितु सीतामढ़ी के सिंहवाहिनी गांव की मुखिया हैं। दिल्ली के एक पब्लिक स्कूल की नौकरी और अपने आईएएस पति के साथ आरामदायक जीवन को छोड़कर रितु जायसवाल जनता के बीच में हैं। 
शालिनी मिश्रा सीपीआई के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद दिवंगत कमला मिश्रा मधुकर की बेटी हैं। उन्हें जनता दल यूनाइटेड ने पूर्वी चंपारण में केसरिया से उम्मीदवार बनाया है। शालिनी सीपीआई छोड़ इसी साल फरवरी में जदयू में शामिल हुई थीं। -
RJD ने इस बार तारापुर विधानसभा सीट से दिव्या प्रकाश यादव को टिकट दिया है। दिव्या लालू के करीबी और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव की बेटी हैं।
-
डॉक्टर निक्की हेम्ब्रम वरिष्ठ बीजेपी नेता सोने लाल हेंब्रम की बहू हैं। निक्की को बीजेपी ने कटोरिया विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।