-
Bihar Election 2020: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर तीन चरण में चुनाव होना है। पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को होगा, जबकि दूसरे चरण का 3 नवंबर और आखिरी चरण के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी सीटों पर चुनाव होने के बाद मतगणना 10 नवंबर को होगी। चुनाव में हर राजनीतिक दल अपना दम दिखाने में लगा है। ऐसे में बाहुबलियों और उनके परिवारवालों को भी जमकर टिकट बांटे गए हैं। कुछ बाहुबली तो ऐसे हैं जो जेल से ही चुनाव मैनेज कर रहे हैं तो कुछ जमानत पर बाहर निकले हैं। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ सीटों पर एक नजर जहां पर बाहुबलियों का दम दिखेगा:

मोकामा विधानसभा सीट पर अनंत सिंह की तूती बोलती है। अनंत सिंह पर 38 आपराधिक मुकदमे हैं औऱ वह जेल में हैं। इस बार अनंत सिंह राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। 
33 आपराधिक मुकदमों में नामजद बाहुबली रीत लाल यादव जमानत पर बाहर हैं। रीत लाल यादव राजद के टिकट पर दानापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 
रामा सिंह की पत्नी वीणा सिह को राजद ने महनार विधानभा सीट से टिकट दिया है। रामा सिंह बिहार के बाहुबलियों में चर्चित नाम हैं। हाल ही में वह राजद में शामिल हुए थे। -
नाबालिग से रेप के आरोप में जेल में बंद बाहुबली राजवल्लभ यादव की पत्नी नवादा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। यहीं से उनके पति भी विधायक रह चुके हैं।
-
उम्र कैद की सजा काट रहे बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद पर भी राजद ने दांव खेला है। चेतन को सीतामढ़ी जिले के शिवहर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद भी चुनाव लड़ रही हैं। वह राजद के टिकट पर सहरसा विधानसभा सीट से मैदान में हैं। शिवहर और सहरसा दोनों ही जगहों से आनंद मोहन के नाम पर वोट मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। -
बाहुबली और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह जेल में हैं। उनके बेटे रणधीर सिंह को राजद ने छपरा विधानसभा से टिकट दिया है। बेटे को पिता के नाम पर काफी वोट मिलने की संभावना है।