-
Divya Prakash Yadav RJD, Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव अपने पूरे शबाब पर है। पहले चरण के लिए 29 अक्टूबर को मतदान होना है। सभी प्रत्याशी कमर कस कर जनता के बीच उतर चुके हैं। राजनीतिक दलों के बीच भी जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। पार्टियां एक दूसरे पर आरोप भी लग रही हैं। कोई कह रहा है कि टिकट बांटने में परिवारवाद हावी रहा तो कोई कह रहा है कि अपराधियों को टिकट बांटे जा रहे हैं। इन्हीं सबके बीच एक प्रत्याशी हैं दिव्य़ा प्रकाश यादव जो राजद से टिकट पाकर चर्चा में हैं।
दिव्या प्रकाश यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव की बड़ी बेटी हैं। जयप्रकाश नारायण यादव लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी हैं औऱ उनके साथ सालों से जुड़े हुए हैं। -
दिव्या प्रकाश की मां का नाम सविता यादव है। जयप्रकाश नारायण और सविता यादव की शादी साल 1991 में हुई थी।
-
दिव्या प्रकाश यादव के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी उम्र 28 वर्ष है और उनकी शादी हो चुकी है।
दिव्या प्रकाश यादव के पति का नाम अमन यादव है। वह भी बिहार के ही रहने वाले हैं। दिव्या की छोटी बहन हैं शेफाली। शेफाली ने पुणे से वकालत की पढ़ाई करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। -
दिव्या प्रकाश यादव अपने पिता की ही तरह लालू प्रसाद यादव के परिवार के काफी करीब हैं। लालू के लिए भी वह उनकी बेटी की ही तरह हैं।
-
टिकट मिलने के बाद राबड़ी देवी के साथ दिव्या प्रकाश यादव।
-
राष्ट्रीय जनता दल ने उन्हें तारापुर निधानसभा से टिकट दिया है। ये दिव्या का पहला चुनाव है।
-
हालांकि वह इससे पहले अपने पिता के लिए जनसंपर्क करती देखी जा चुकी हैं। (Photos: Social Media)
