-
Divya Prakash Yadav RJD, Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होनी है। प्रत्याशियों ने नामांकन भर लिया है औऱ अब जनता के बीच वोट की अपील करते दिख रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल की एक प्रत्याशी दिव्या प्रकाश यादव टिकट मिलने के बाद से ही चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये:

दिव्या प्रकाश यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव की बेटी हैं। 
जयप्रकाश नारायण यादव लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी रहे हैं। 
लालू ने हमेशा जयप्रकाश यादव पर विश्वास किया औऱ अब तेजस्वी यादव ने उनकी बेटी पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। -
दिव्या प्रकाश को तारापुर विधानसभा सीट से टिकट मिला है। वह जनसंपर्क में जोर-शोर से लग गई हैं।
-
दिव्या प्रकाश यादव जयप्रकाश यादव की बड़ी बेटी हैं। उनकी छोटी बहन का नाम शेफाली है।

दिव्या ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में ग्रैजुएशन किया है। -
दिव्या प्रकाश की छोटी बहन शेफाली ने पुणे से लॉ किया है औऱ सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं।

दिव्या शादीशुदा हैं औऱ उनके पति का नाम अमन यादव है। -
दिव्या प्रकाश पिता की ही तरह लालू प्रसाद के परिवार के काफी करीब हैं।
-
टिकट मिलने के बाद राबड़ी देवी के साथ दिव्या प्रकाश यादव।
-
दिव्या प्रकाश का कहना है कि वह अपने पिता की ही तरह लोगों की सेवा करना चाहती हैं औऱ क्षेत्र के विकास के लिए अपनी जान लगा देंगी।
-
फोटोज: Social Media