-
Bihar Election 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। तीन चरणों में मतदान के बाद 10 नवंबर को परिणामों का ऐलान होगा। नतीजों के बाद पता चल जाएगा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हालांकि बिहार में सीएम बनना जितना मुश्किल है उतना ही कठिन अपनी कुरसी को बताए रखना भी है। राज्य ने अभी तक 23 मुख्यमंत्री देखे हैं जिनमें से 13 तो साल भर के अंदर ही कुर्सी गंवा बैठे। आइए डालते हैं उन्हीं में से चंद पर एक नजर:
-
1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के नेता सतीश प्रसाद सिंह सिर्फ पांच दिनों के लिए सीएम रहे थे। सालों बाद वह राजद में शामिल हो गए।
-
कांग्रेस के दीप नारायण सिंह बिहार के मुख्यमंत्री तो बने लेकिन 18 दिन से ज्यादा अपनी कुर्सी संभाल नहीं पाए।
-
बीपी मंडल महज 31 दिनों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे।
-
1969 में कांग्रेस के हरिहर सिंह 117 दिनों तक सीएम रहे फिर पद और कुर्सी गंवा बैठे।

1989 में कांग्रेस के सत्येंद्र नारायण सिन्हा 270 दिन तक मुख्यमंत्री रह। -
1967 में ही जनक्रांति दल के महामाया प्रसाद सिन्हा 330 दिनों तक सीएम रहे थे।