-
Chirag Paswan LJP, Bihar Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के मद्देनजर चुनाव लड़ रही सारी पार्टियों ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से अपना नाता तोड़ लिया है। हालांकि लोजपा (LJP) बीजेपी (BJP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। बिहार चुनाव में पासवान परिवार लगातार चर्चा में बना हुआ है। चिराग पासवान की तीन बहने हैं। एक सगी और दो सौतेली। सौतेली बहनों का नाम है आशा और उषा। आशा कई बार सार्वजनिक मंचों से अपने ही पिता के खिलाफ मोर्च खोल चुकी हैं। आइए जानते हैं कैसे हैं चिराग और रामविलास पासवान के उनसे संबंध:
राम विलास पासवान ने दो शादियां की हैं। पहली शादी साल 1960 में राजकुमारी देवी से औऱ दूसरी शादी रीना शर्मा से 1983 में की। 1981 में पासवान ने पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। तस्वीर पहली पत्नी की है। -
पहली पत्नी से राम विलास को दो बेटियां हैं- आशा और उषा। आशा पासवान की शादी आनिल साधू उर्फ साधू पासवान से हुई है। आशा औऱ साधू के रामविलास पासवान औऱ चिराग पासवान से संबंध बहुत मधुर नहीं हैं।
-
आशा पासवान अपने पिता राम विलास पासवान पर आरोप लगा चुकी हैं कि उन्होंने शायद उनकी मां और अपनी पहली पत्नी को शायद इसीलिए छोड़ दिया क्योंकि वह अनपढ़ थीं।
-
आशा पासवान राम विलास के खिलाफ पटना में लोजपा कार्यालाय के बाहर धरना भी दे चुकी हैं। दरअसल तब वह राम विलास पासवान द्वारा राबड़ी देवी को अंगूठा छाप कहने से नाराज थीं। वह अपने पिता से इसके लिए माफी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गई थीं।
आशा के पति साधू पासवान भी कई बार अपने ससुर के खिलाफ तीखे बोल बोल चुके हैं। साधू पासवान ने राम विलास के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राजद का दामन थाम लिया है। फिलहाल वह राजद में सक्रीय हैं। साधू पावान ने राम विलास पासवान का साथ छोड़ते हुए यह भी आरोप लगाया था कि रामविलास पासवान ने अपने बच्चों में हमेशा भेदभाव किया। -
साधू पासवान के मुताबिक चिराग पासवान को हर सुख सुविधा दी गई और अच्छी जगहों पर उनकी पढ़ाई लिखाई हुई लेकिन बेटियों को गांव में ही रखा गया। राम विलास पासवान ने चिराग की तरह बेटियों को वह प्यार नहीं दिया जिसकी वो हकदार थीं।
-
तस्वीर में अपने पिता और मां रीना पासवान के साथ चिराग।
-
सभी तस्वीरें – ANI और सोशल मीडिया।
