-

हर कोई जवान दिखना चाहता है। लेकिन हर किसी के लिए ये संभव नहीं होता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली Carolyn Hartz की बात ही अलग है। वो 70 साल की हैं और इस उम्र में भी जवान दिखती हैं। इसकी वजह है उनका खान-पान। उन्होंने पिछले 28 सालों से चीनी का एक भी दाना नहीं खाया है।
-
Carolyn Hartz अपने खान-पान के अलावा अपनी नींद पर भी पूरा ध्यान रखती हैं।
-
Carolyn Hartz कहती हैं कि 28 साल पहले खूब चीनी खाती थी फिर डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने चीनी खानी छोड़ दी और अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दिया।
-
Carolyn Hartz पिछले 30 सालों से हर रोज संस्क्रीन लगाती हैं। इससे वो धूप के बुरे प्रभाव से बचती हैं।
-
Carolyn Hartz कहती हैं कि वो अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखती हैं। वो कोई भी ऐसी चीज नहीं खाती, जो उनके शरीर के लिए हानिकारक हो।
-
ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली Carolyn Hartz को 30 साल की उम्र में कैंसर हो गया था।
-
Carolyn Hartz ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कई महिलाएं सोचती हैं कि 50 साल की होने के बाद वो अपने शरीर की शेप को मैनेज नहीं पाएंगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हैं।