-
IPS Ajay Pal Sharma: नोएडा और रामपुर जैसे बड़े शहरों के एसपी रह चुके आईपीएस अजय पाल शर्मा इन दिनों विवादों में हैं। उनपर विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज की है। अजय पाल शर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। हालांकि विवादों से अजय पाल शर्मा का पुराना नाता रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं अजय पाल शर्मा और उनसे जुड़े कुछ विवाद:
-
अजय पाल शर्मा मूल रूप से पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। अजय पाल ने आईपीएस बनने से पहले डेंटिस्ट की डिग्री ली थी।
-
अजय पाल शर्मा यूपी काडर के 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं। आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग सहारनपुर फिर मथुरा हुई थी।

अजय पाल शर्मा जब शामली के एसपी थे तब भी उन्होंने कई एनकाउंटर किए। योगी आदित्यनाथ की सरकार में उनके एनकाउंटरों की तारीफ भी हुई। उसके बाद उन्हें नोएडा जैसे शहर का एसएसपी बनाया गया था। यहां पर भी विवादों में उनका नाम आया। नोएडा एसएसपी रहते हुए उनपर एक लड़की ने यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। -
अजय पाल शर्मा ने जून 2019 में रामपुर में एक छह साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के आरोपी नाजिल को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था। एनकाउंटर में नाजिल को तीन गोलियां मारी गईं। इस एनकाउंटर के लिए अजय पाल की खूब तारीफ हुई। लोग ने उन्हें 'सिंघम' जैसे नामों से नवाजने लगे थे।
-
अजय पाल शर्मा रामपुर के एसपी पद पर तैनात रहते हुए आजम खान पर कार्रवाई के लिए भी काफी चर्चित हुए। हालांकि वहां भी भ्रष्टाचार में नाम आने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया।
-
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, सिंघम और दबंग जैसे नामों से मशहूर रहे अजय पाल शर्मा इन दिनों मुश्किलों में फंस गए हैं। उनका निलंबन भी किया जा सकता है।
-
All Photos: Ajay Pal Sharma Facebook