-
1- हार्मोनल बदलाव: महिलाओं में हार्मोनल बदलाव के कारण भी बाल झड़ते हैं। खासकर गर्भावस्था और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) जैसी स्थितियों में हार्मोनल उतार-चढ़ाव का असर बालों पर पड़ता है। (Photo: Freepik)
-
2- आनुवंशिक (जेनेटिक): कई बार बाल झड़ने का कारण जेनेटिक भी होता है। अगर परिवार में किसी को ये समस्या है तो आपको भी हो सकती है। (Photo: Freepik)
-
3- न्यूट्रिशन की कमी: आयरन, जिंक, प्रोटीन और विटामिन (खासकर विटामिन बी) की कमी के चलते भी बाल तेजी से झड़ते हैं। (Photo: Freepik)
-
4- वजन घटना: तेजी से वजन घटाने के चलते भी बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। (Photo: Freepik) सर्दियां आते ही कई फल मार्केट में आ जाते हैं। इन फलों के सेवन से कई सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं। यहां 10 फलों की लिस्ट दी गई है जिनका सेवन सर्दियों के मौसम में खूब किया जाता है।
-
5- तनाव: कई बार तनाव ज्यादा लेने के चलते भी बाल झड़ने लगते हैं। (Photo: Freepik)
-
6- मेडिकल कंडीशन: थायरॉयड, ऑटोइम्यून रोग (जैसे एलोपेसिया एरीटा) और स्कैल्प संक्रमण जैसी स्थितियों में भी बाल झड़ते हैं। (Photo: Freepik)
-
7- उम्र: बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के बालों का विकास धीमा हो जाता है और बाल कम होने लगते हैं। (Photo: Freepik)
-
8- दवा: कई बार जब लोग दवा खाते हैं तब भी बाल झड़ने लगता। कैंसर, गठिया, डिप्रेशन और हार्ट से जुड़ी कई अन्य बीमारियों में कुछ दवाओं का असर बालों पर भी पड़ता है जिससे ये झड़ने लगते हैं। (Photo: Freepik)
-
9- हेयरस्टाइल: आजकल लोग अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए हेयर स्ट्रेट, हीट स्टाइलिंग और अन्य हेयर ट्रीटमेंट भी करवाते हैं जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
10- स्कैल्प: जब स्कैल्प में डैंड्रफ, सोरायसिस या फंगल संक्रमण होता है तो भी महिलाओं के बाल झड़ने लगते हैं। (Photo: Freepik) लहसुन का सेवन कई सारी समस्याओं में लाभकारी साबित हो सकता है। सिर्फ 2 लहसुन खाने से दूर हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं।
