-

आयुर्वेद अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रह गया है। पूरी दुनिया में लोग कई सारी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेद को अपना रहे हैं। आयुर्वेद अधिकतर हमारे वनस्पतियों की जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करता है। (Photo: Acharya Bal Krishna/FB) बकरी का दूध पीने के क्या-क्या फायदे हैं, कौन सी बीमारी ठीक होती है
-
कई जड़ी बूटी हमारे आसपास होती हैं लेकिन इनका सही इस्तेमाल करने का तरीके हमें पता नहीं होता है। आज हम बात करें नाखून से जुड़ी एक समस्या के बारे में: (Photo: Acharya Bal Krishna/FB)
-
कई लोगों को नाखून अंदर धंसने की शिकायत होती है। इस दौरान असहनीय दर्द का भी सामना करना पड़ता है। इसके लिए लोग डॉक्टर के पास जाते हैं और महंगी दवा या फिर ऑपरेशन तक करवाना पड़ता है। लेकिन इसे आयुर्वेद के जरिए ठीक किया जा सकता है। (Photo: Freepik)
-
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार हाथों के साथ ही पैरों के नाखून भी अंदर की ओर चले जाते हैं। डॉक्टर ऑपरेशन की सलाह देते हैं लेकिन इसके बाद भी यह समस्या कुछ समय बाद जस की तस बन जाती है। (Photo: Freepik) एक महीने तक रोज चीनी खाने पर आपके शरीर में क्या होता है? एक दिन में कितना खा सकते हैं
-
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार इस समस्या को अनार के जरिए खत्म किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे इस्तेमाल करना है: (Photo: Freepik)
-
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार ताजे अनार के छिलके को छीलकर और उसके फूल को पीसकर उसमें थोड़ी सी हरड़ मिला लें। (Photo: Freepik)
-
इसे तेल में डालकर धीमी आंच पर पाक लें। तेल में इतना पकाएं कि यह लेप बन जाए। अब इस लेप को प्रभावित जगह पर लगा लगें। (Photo: Freepik)
-
लेप लगाने के बाद उसे पट्टी से बांध दें। कुछ दिनों तक इसका लेप लगाने से नाखून का प्रभावित भाग कोमल होने लगेगा और साथ ही नाखून के भीतर के अंदर का संक्रमण और दर्द से भी राहत मिलने लगेगा। (Photo: Freepik) सामान्य से दिखने वाले ये हाई ब्लड प्रेशर के 5 शुरुआती लक्षण, इस उम्र के लोगों को अधिक खतरा