-
फिल्म लैला-मजनू और अंखियों के झरोखे जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली ऋषि कपूर की एक्ट्रेस रंजीता कौर पर उनके पति ने ही कई संगीन इलजाम लगाए थे। हालांकि, बाद में समझौता होने पर उन्हें केस वापस भी ले लिया था, लेकिन रंजीता इस मामले के बाद चर्चा में जरूर आ गई थीं।
-
रंजीता की पहली फिल्म ऋषि कपूर के साथ 1976 में आई लैला-मजनू थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपहिट रही थी और इसके बाद रंजीता भी हिट हो गई थीं।
-
रंजीता को इस फिल्म के बाद कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे और उन्होंने अंधाधुन फिल्में साइन कर ली थीं।
-
अचानक मिले स्टारडम को वे संभाल नहीं पाई और इसी बीच उन्होंने कई ऐसी फिल्में साइन कर ली थी जो, बिलकुल नहीं चली थीं।
-
फिल्में फ्लॉप होने की वजह से उनके बिहेवियर में भी चेंज आ गया था। वह चिड़चिड़ी हो गई थी औंर इसी बीच उनका नाम मिथुन चक्रवर्ती के साथ जोड़ा गया था। इन सब का उनके करियर में बहुत बुरा प्रभाव पड़ा था।
-
1990 तक रंजीता संघर्ष करती रहीं,लेकिन उनके करियर को वो मुकाम नहीं मिला जो चाहिए था।इसे बाद रंजीता ने साल 1990 में राज मसंद से शादी कर ली।
-
फिल्मों से गायब होने के बाद सालों रंजीता का पता नहीं चला, लेकिन एक बार वह वापस तब सुर्खियों में आईं जब उनके पति राज ने पुलिस में उनके और अपने बेटे स्काई के खिलाफ जान से मारने का केस कर दिया था।
-
राज का अरोप था रंजीता ने उनके साथ मारपीट की और बेटे के साथ मिलकर उन्हें चौथे फ्लोर के थक्का देने की कोशिश की थीं। हालांकि बाद में मामला सुलझा लिया गया और केस वापस हो गया था।
-
रंजीता ने 15 सालों 2005 से छोटे पर्दे पर वापसी की है। वह कई शो कर रही हैं। Photos: Social Media
