-
Mulayam Singh Yadav Second Wife Sadhana Gupta: मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने अपनी सौतेली मां (Akhilesh Yadav Step Mother) को एक वादा पूरा करने के लिए तीन महीने का समय लिया था, लेकिन चार साल से ज्यादा होने के बाद भी अखिलेश यादव उसे पूरा नहीं कर सके। साल 2017 में अखिलेश ने मुलायम सिंह यादव के लिए कुछ वादा अपनी सौतेली मां से किया था, लेकिन 2021 में भी वह वादा पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। आइए जानें कि क्या था ये वादा, जिसका इंतजार इतना लंबा हो गया।
-
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी होने के नाते साधना गुप्ता और अखिलेश यादव में सौतेला रिश्ता है। भले ही साधना खुद को सौतेला कहलाना पसंद नहीं करती हैं। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/akhilesh-yadav-step-mother-has-kept-the-son-room-closed-even-today-mulayam-singh-yadas-second-wife-sadhna-gupta-expressed-pain/1755248/">अखिलेश यादव की सौतेली मां ने आज भी बंद रखा है बेटे का कमरा, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ने बयां किया था दर्द </a> )
-
साधना गुप्ता ने इस इंटरव्यू में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बारे में बात की थी। साथ ही नेताजी के अपमान का भी जिक्र किया था।
-
साधना गुप्ता ने जब मुलायम सिंह से शादी की तो उनका पहली शादी से एक बेटा भी था प्रतीक। जिसे मुलायम सिंह ने अपना नाम दिया है। (<a href="https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/when-mulayam-singh-yadav-second-wife-sadhna-gupta-told-stepson-akhilesh-yadav-was-misguided/1755909/ ">मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ने जब सौतेले बेटे अखिलेश यादव को बता दिया था दिगभ्रमित </a> )
-
बता दें कि अखिलेश और मुलायम सिंह यादव के बीच वैचारिक मतभेद बढ़ते-बढ़ते पारिवारिक विवाद हो गया था।
-
अमर सिंह, गायत्री प्रजापति और शिवपाल यादव के करीबियों को अखिलेश पार्टी से निकालने पर तुले थे और नेता जी शिवपाल को नाराज नहीं करना चाहते थे। (All PhotoS Social Media and PTI)
