-
अपने करियर की शुरुआती दौर में हेमा मालिनी मुंबई में अपनी मां के साथ रहती थीं। इंडस्ट्री में नई होने की वजह से घर लेने के लिए वो ब्रोकर पर निर्भर थीं। एक ब्रोकर के जरिए उन्होंने एक घर मिल भी गया था। लेकिन वहां रोज रात को उनके साथ कुछ ऐसा होने लगा, जिससे उनकी नींद उड़ गई। सोने का ख्याल आते ही वो डर जाती थीं। हेमा के साथ उनकी मां भी थीं, लेकिन जो उन्हें महसूस हो रहा था, वो उनको नहीं पता था।
-
यह वाकया है उस समय का है, जब हेमा मालिनी राज कपूर की फिल्म ‘सौदागर’ में काम कर रही थीं। वो अपने मैनेजर अनंतस्वामी के घर से बांद्रा स्थित मानवेंद्र अपार्टमेंट्स में शिफ्ट हुई थीं। इसे भी पढ़ें-पहली बार हेमा मालिनी को देखकर धर्मेंद्र ने शशि कपूर से कही थी ये बात, एक्ट्रेस सुनकर गई थीं शरमा
-
फ्लैट छोटा होने की वजह से हेमा जुहू के 7वें रोड स्थित एक बंगले में शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन यहां उनके साथ जो हुआ वह कभी भूल नहीं पाईं। इसे भी पढ़ें- हेमा मालिनी की ऑटोबॉयोग्राफी में जब पीएम मोदी ने लिखी मन की बात, ड्रीमगर्ल भी रह गई थीं हैरान
-
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में हेमा ने बताया था कि रात में सोते समय उन्हें ऐसा महसूस होता था जैसे कोई उनका गला दबा रहा हो। इसे भी पढ़ें-हेमा मालिनी इस नोटिस को देखते ही जब रो पड़ी थीं, धर्मेंद्र संग शादी से पहले मिला था झटका
-
उनका कहना था कि उस घर में उन्हें बहुत ज्यादा निगेटिविटी महसूस होती थीं। हालांकि उनकी मां उनके साथ ही सोती थीं। लेकिन जो कुछ हेमा को महसूस होता था उनकी मां उससे बेखबर थीं।
-
हेमा का कहना था कि उनकी मां को कभी कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन उन्हें रोज ऐसा लगता था जैसे कोई उनका गला दबा रहा है। इसे भी पढ़ें- हेमा मालिनी ने गुस्से में छोड़ दिया था रियलिटी शो, अपने गाने के साथ भद्दा मजाक देखकर हो गई थीं नाराज
-
बकौल हेमा, पहले तो वो इसे बुरा सपना समझ कर नजरअंदाज करती रहीं। लेकिन परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती ही चली गई। आखिरकार उन्होंने अपनी मां को पूरी बात बताई। बेटी की परेशानी को देख उनकी मां ने तय किया वो उस घर को छोड़ देंगी और उन्होंने वैसा ही किया।
-
हेमा ने बताया था कि घर बदलते ही उनकी परेशानी दूर हो गई थी। Photos: Social Media
