-
हर साल भारत में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस बार महात्मा गांधी की 155वां जयंती मनाई जाएगी। अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपति महात्मा गांधी अपनी डाइट पर खास ध्यान देते थे। वो इन देसी चीजों का खूब सेवन करते थे। (Photo: Indian Express)
-
अंकुरित अन्न
महात्मा गांधी नाश्ते में अंकुरित अन्न का खूब सेवन करते थे। इसके सेवन से वेट लॉस, पाचन, कैंसर से लेकर डायबिटीज तक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। (Photo: Freepik) -
फल
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजीवन शुद्ध शाकाहारी रहें। फलों में उन्हें अंगूर और मौसमी खूब पसंद था। (Photo: Pexels) -
खूब खाते थे ये ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स की बात करें तो महात्मा गांधी नाश्ते में खजूर और मेवे भी खूब खाते थे। ड्राई फ्रूट्स का सेवन से हार्ट से लेकर डायबिटीज तक में काफी फायदेमंद है। (Photo: Pexels) -
खाते थी इस आटे की रोटी
बापू के नाश्ते में बकरी का दूध, गेहूं की रोटी और शहद भी शामिल होता था। इसके अलावा वो घर की चक्की में पिसे चोकर वाले आटे की डबल रोटी के कुछ टुकड़े खाते थे। इसे उन्होंने ब्रेड के विकल्प में चुना था। (Photo: Pexels) -
पहले ऐसी थी डाइट
महात्मा गांधी एक समय दूध और अनाज को छोड़कर सिर्फ फल और मेवे पर निर्भर रहने लगे थे। बकरी के दूध पीने से पहले वो इसकी जगह अंगूर और बादाम का सेवन करते थे। (Photo: Pexels) -
किस जानवर का दूध पीते थे बापू?
एक बार जब वो काफी बीमार पड़ गए तब डॉक्टरों ने उन्हें दूध पीने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने गाय और भैंस के बजाय बकरी के दूध का विकल्प चुना। (Photo: Freepik)
