-
इलायची उन मसालों में से एक है जो किसी भी चीज में मिलाई जाए तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। स्वाद के साथ ही इसके स्वास्थ्य लाभ भी गजब के हैं। छोटी सी दिखने वाली एक इलायची के सेवन से कई सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं सिर्फ एक इलायची अगर हर दिन खाएं तो क्या क्या लाभ मिल सकते हैं। (Photo: freepik)
-
पाचन: नियमित एक इलायची के सेवन से पाचन तंत्र सही ढंग से कम करता है। इलायची पेट में मौजूद एंजाइमों को एक्टिव करती है जिससे पाचन में मदद मिलती है। इसके सेवन अपच, सूजन, गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। (Photo: freepik)
-
मुंह की बदबू: जिनके सांसों या फिर मुंह से दुर्गंध आती है उन्हें हर रोज जरूर एक इलायची का सेवन करना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। (Photo: freepik)
-
आंत के लिए: इलायची एक प्रीबायोटिक के रूप में काम करती है जिसके सेवन से आंत में लाभकारी बैक्टीरिया के संतुलन को बढ़ावा मिलता है। (Photo: freepik)
-
इम्यूनिटी: इलायची में कई ऐसे जरूर कॉम्पोनेंट होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। (Photo: freepik)
-
सूजन रोधी गुण: इलायची में सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं जो हार्ट डिजीज और कैंसर सहित कई बीमारियों में लाभकारी साबित हो सकती है। (Photo: freepik)
-
मूड के लिए: नियमित इलायची का सेवन मूड को अच्छा करने और तनाव को कम करने में मदद कर सकती है। (Photo: freepik)
-
ब्लड प्रेशर: इलायची के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रह सकता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कंट्रोल में रहता है। (Photo: freepik)