-
डांस किसी एक्सरसाइज से कम नहीं है। इसमें पूरे शरीर का मूवमेंट हो जाता है। सिर्फ हर रोज 15 से 20 मिनट तक डांस कर आप कई सारी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
आइए जानते हैं नियमित डांस करने से शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं। (Photo: Freepik)
-
डिप्रेशन
डिप्रेशन से जुड़े लोगों पर एक स्टडी की गई थी। इसमें बताया गया जिन लोगों ने नियमित डांस किया उनमें डिप्रेशन के लक्षणों में कमी देखी गई थी। (Photo: Pexels) -
याददाश्त होती है तेज
डांस करने से ब्रेन हेल्थ में सुधार होता है। इससे याददाश्त को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही कई स्टडी में बताया गया है कि नियमित डांस करने से डिमेंशिया के शुरुआती लक्षणों को रोका जा सकता है। (Photo: Freepik) -
लचीलापन
नियमित डांस करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है। ये मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है। (Photo: Pexels) इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मखाना, बढ़ सकती हैं ये 7 समस्याएं -
एनर्जेटिक
डांस करने से शरीर हमेशा एनर्जेटिक रहता है जिससे आप एक्टिव रहते हैं और साथ ही सुस्ती-आलस आसपास भी नहीं भटकती। (Photo: Pexels) -
बल्ड सरकुलेशन
नियमित डांस करने से शरीर में ब्लड सरकुलेशन सही ढंग से बना रहता है। साथ ही शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई भी सही रहती है। (Photo: Freepik) -
वजन
इसके साथ ही नियमित डांस करने से शरीर से कैलोरी को कम करने में मदद मिलती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। (Photo: Freepik) -
हार्ट के लिए
डांस एक एरोबिक एक्सरसाइज है जो हार्ट के लिए काफी फायदेमंद है। नियमित डांस करने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik) -
हड्डियों के लिए
नियमित डांस करने से मसल्स को मजबूती मिलती है और साथ ही हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ावा मिलता है जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। (Photo: Freepik) -
स्ट्रेस
जब हम डांस करते हैं तो इससे एंडोर्फिन जो अच्छा महसूस करने वाले हार्मोन रिलीज होते हैं और कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन कम बनते हैं। (Photo: Freepik) -
ऐसे में नियमित डांस करने से मूड बेहतर होता है और स्ट्रेस कम होता है। (Photo: Freepik)आज भी दक्षिण भारत के लोग केले के पत्ते पर क्यों खाते हैं खाना?
