-
दांतों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि, एक बार खराब होने के बाद इन्हें ठीक कर पाना मुश्किल है। दांतों की सफाई सिर्फ ब्रश करने तक ही सीमित नहीं। अगर बुढ़ापे तक मजबूत और चमकदार बनाए रखना है तो डोली लाइफ में ये 10 चीजें शामिल करना जरूरी है। (Photo: Unsplash) दांतों में झनझनाहट का सबसे सरल और असरदार आयुर्वेदिक उपाय, तीसरा वाला जरूर ट्राई करें
-
1- ब्रश
दिन में कम से कम दो बार सुबह और रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करना चाहिए। रात में सोने से पहले ब्रश करने से दांतों में चिपके बैक्टीरिया, प्रदूषित कण और भोजन के फंसे टुकड़े निकल जाते हैं जिससे उनकी सेहत सही रहती है। (Photo: Unsplash) -
2- फ्लोराइड टूथपेस्ट
फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। यह दांतों में कैविटी और कीड़े लगने से बचाता है। फ्लोराइड टूथपेस्ट दांतों की सड़न को रोकने में मदद करता है। (Photo: Unsplash) -
3- फ्लॉस
कई बार जब हम कुछ खाते हैं तो उसके कुछ हिस्से दांतों में फंस जाते हैं। इसे नजरअंदाज करना दांतों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में फ्लॉस करने से दांतों के बीच फंसे खाने के कण निकल जाते हैं, जिससे दांत और मसूड़े दोनों हेल्दी रहते हैं। (Photo: Pexels) आंतों की सफाई के लिए 7 सबसे असरदार प्राकृतिक घरेलू उपाय, रात में सोते समय जरूर पीएं ये ड्रिंक -
4- माउथवॉश
अगर दांतों को मजबूत और चमकदार बनाना है तो माउथवॉश जरूर करें। ये बैक्टीरिया को कम करता है और साथ ही सांसों की बदबू को दूर करने में भी सहायक है। (Photo: Unsplash) -
5- मीठी चीजों से दूरी
दांतों की सेहत के लिए मीठी चीजें सही नहीं हैं। जो लोग अधिक मीठा खाते हैं उनके दांत जल्दी खराब होते हैं। दांतों में कीड़े लगने लगते हैं। ऐसे में अधिक मीठा खाने से बचना चाहिए। (Photo: Unsplash) -
6- पानी
भरपूर मात्रा में पानी पीना न सिर्फ पूरे शरीर के लिए बल्कि दांतों के लिए भी फायदेमंद है। पानी के सेवन से मुंह साफ रहता है और बैक्टीरिया कम होते हैं। (Photo: Unsplash) पोषक तत्वों का खजाना है आंवला, लेकिन बरसात के मौसम में खाना चाहिए या नहीं? -
7- डाइट
दांतों को लंबे समय तक मजबूत और चमकदार बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है। खासकर कैल्शियम और विटामिन दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। (Photo: Unsplash) -
8- दांतों से चीजें न तोड़ें
काफी लोग ऐसे हैं जो किसी बोतल का ढक्कन या फिर पैकेट खोलने के लिए दांतों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए इससे दांत कमजोर होते हैं और टूट भी सकते हैं। (Photo: Freepik) -
9- स्मोकिंग और तंबाकू
स्मोकिंग और तंबाकू दांतों और मसूड़ों के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। इससे न सिर्फ दांत पीले होते हैं बल्कि कमजोर और सड़ने भी लगते हैं। (Photo: Unsplash) -
10- चेकअप
इसके अलावा समय-समय पर डेंटिस्ट से दांतों का चेकअप करवाते रहना चाहिए। कम से कम साल में दो बार तो जरूर करवाएं। इससे दांतों से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं। (Photo: Pexels) पीले हो गए हैं दांत तो घर पर अपनाएं ये 10 तरीके, चांदी की तरह आ जाएगी चमक
