-
महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक विदुर भी थे जो व्यास के पुत्र थे। विदुर पांडवों के सलाहकार थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विदुर को यम यानी धर्म का अवतार माना जाता है। (Photo: Grok AI Image) चाणक्य नीति की ये 10 बातें व्यक्ति को बनाती हैं सफल
-
विदुर बुद्धिमान और विद्वान थे उन्हें शास्त्रों, वेदों और राजनीति का अच्छा ज्ञान था। उन्होंने विदुर नीति की रचना की जिसका पालन हिंदू धर्म में आज भी किया जाता है। (Photo: Grok AI Image)
-
विदुर नीति की कुछ बातें अगर अपने जीवन में उतार लें तो हार को भी जीत में बदल सकते हैं। इसके साथ ही कई बड़ी परेशानियों से आसानी से बाहर निकल सकते हैं। (Photo: Freepik)
-
1- बुद्धिमान व्यक्ति के साथ छल करने वाले
बुद्धिमान व्यक्ति के प्रति अपराध कर कोई दूर भी चला जाए तो चैन से न बैठे, क्योंकि बुद्धिमान व्यक्ति की बाहें लंबी होती हैं और समय आने पर वह अपना बदला लेता है। (Photo: Freepik) -
2- ये आदत कर सकती है आपका नाश
जो विश्वास का पात्र नहीं है, उसका तो कभी विश्वास ही नहीं कर सकते हैं। लेकिन जो विश्वास के योग्य है उस पर भी अधिक विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। विश्वास से जो भय उत्पन्न होता है, वह मूल उद्देश्य का भी नाश कर डालता है। (Photo: unsplash) -
3- ऐसे धन का विचार त्याग देना चाहिए
जिस धन को अर्जित करने में मन और शरीर का क्लेश हो, धर्म का उल्लंघन करना पड़े, शत्रु के सामने अपना सिर झुकाने की बाध्यता उपस्थित हो, उसे प्राप्त करने का विचार ही त्याग देना उचित है। (Photo: unsplash) Chanakya Niti: ऐसी 10 गुण वाली महिलाएं घर की नींव होती हैं, परिवार खूब करता है तरक्की -
4- ऐसे लोगों पर विश्वास न करें
मूढ़ चित वाला नीच व्यक्ति बिना बुलाए ही अंदर चला आता है, बिना पूछे ही बोलने लगता है तथा जो विश्वास करने योग्य नहीं हैं उन पर भी विश्वास कर लेता है। (Photo: unsplash) -
5-दुखी रहते हैं ऐसे लोग
ईर्ष्या, दूसरों से घृणा करने वाला, असंतुष्ट, क्रोध करने वाला, शंकालु और दूसरों पर आश्रित रहने वाला, इन 6 प्रकार के व्यक्ति सदा दुखी रहते हैं। (Photo: unsplash) -
6- पाप का आनंद उठाने वाले
मनुष्य अकेला पाप करता है और बहुत से लोग उसका आनंद उठाते हैं। आनंद उठाने वाले तो बच जाते हैं, पर पाप करने वाला दोष का भागी होता है। (Photo: unsplash) -
7- ज्ञानी कौन कहलाता है
जो अपना आदर-सम्मान होने पर खुशी से फूल नहीं उठता और अनादर होने पर क्रोधित नहीं होता तथा गंगा जी के कुंड के समान जिसका मन अशांत नहीं होता, वह ज्ञानी कहलाता है। (Photo: Pexels) -
8- ये 6 चीजें त्याग दें
अपना और जगत का कल्याण अथवा उन्नति चाहने वाले मनुष्य को तंद्रा, निद्रा, भय, क्रोध, आलस्य और प्रमाद ये 6 दोष हमेशा के लिए त्याग देना चाहिए। (Photo: unsplash) -
9- कौन सी तीन आदतें करती हैं आत्मा का नाश
काम, क्रोध और लोभ ये तीन प्रकार के नरक यानी दुखों की ओर जाने के मार्ग हैं। ये तीनों आत्मा का नाश करने वाले हैं इसलिए इनसे हमेशा दूर रहना चाहिए। (Photo: unsplash) -
10- वाणी
किसी धनुर्धर वीर के द्वारा छोड़ा हुआ बाण संभव है किसी एक को भी मारे या न मारे, लेकिन बुद्धिमान द्वारा प्रयुक्त की हुई वाणी और बुद्धि राजा के साथ-साथ संपूर्ण राष्ट्र का विनाश कर सकती है। (Photo: Pexels ) कोई आपके साथ हो या न हो, बस दिमाग में बैठा लें चाणक्य नीति की ये 10 बातें, गरीबी और भय का होगा नाश
