-
राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की लवस्टोरी (Love Story) क्रैंब्रिज से शुरू हुई थी। सोनिया गांधी को पहली बार राजीव गांधी ने कैंब्रिज के पास एक रेस्त्रां में देखा था और यहीं से इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी। राजीव गांधी ने सोनिया से मिलने और उनके साथ समय बीताने के लिए बहुत से प्रयास किए थे। अश्विनी भटनागर (Ashwini Bhatnagar) की किताब 'लोटस इयर्स' (Lotus Years) में उनकी इस प्रेम कहानी का किस्सा दर्ज है। साथ ही सिमी ग्रेवाल (Simi Grewal) ने भी राजीव गांधी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म इंडियाज राजीव (India's Rajiv) बनाई थी, जिसमें राजीव ने खुद अपने कैंब्रिज के दिन की चर्चा की थी। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे होने के बाद भी राजीव कैंब्रिज में अपना खर्च उठाने के लिए बहुत से काम करते थे। तो चलिए जानें की राजीव और सोनिया के इस प्रेम कहानी में क्या खास था।
-
क्रैंब्रिज के पास ग्रीक रेस्त्रां में स्टूडेंट्स आते थे और यहीं पर पहली बार राजीव और सोनिया भी मिले थे। राजीव गांधी को उस समय बहुत कम पैसे मिला करते थे और उन्हें अपने खर्चे चलाने के लिए बहुत काम करने पड़े थे। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/after-the-death-of-sanjay-gandhi-rajiv-gandhi-did-not-like-sonia-gandhi-for-maneka-gandhi-sister-in-law-didnt-get-along/1749765/ "> संजय गांधी की मौत के बाद मेनका गांधी लगी थीं सोनिया गांधी को खटकने, जेठानी पर लगाए थे देवरानी ने आरोप </a> )
-
सिमी गरेवाल ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म इंडियाज राजीव गांधी ने बताया था कि उन्हें घर से बहुत कम पैसे मिला करते थे और वहां पैसों की कमी पूरी करने के लिए उन्हें काम करने पड़ते थे।
-
राजीव गांधी ने बताया था कि कैंब्रिज में वह ट्रकों पर लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते थे। आइस्क्रीम बचेते थे और कई बार कंस्ट्रक्शन साइट पर भी काम किए थे। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/when-rajiv-gandhi-threw-the-keys-of-the-security-officers-cars-in-the-drain-to-hangout-with-sonia-gandhi/1748969/ "> सोनिया गांधी संग घूमने के लिए जब राजीव गांधी ने सुरक्षा अधिकारियों के कारों की चाबियां नाले में फेंक दीं </a> )
-
सोनिया गांधी से के साथ बैठने के लिए ग्रीक रेस्त्रां मालिक को राजीव गांधी को दोगुने पैसे देने पड़े थे। राजीव ने बताया था कि ये खर्च उनकी इन्हीं कमाई से निकलते थे।
-
राजीव, सोनिया से मिलने के लिए साइकिल से जाते थे, जबकि उनके पास उस वक्त एक पुरानी फ़ोक्सवैगन थी, लेकिन उसमें पेट्रोल डलाने के पैसे नहीं होते थे। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/rajiv-gandhi-death-congress-president-sonia-gandhi-screamed-pm-house-and-rahul-gandhi-priyanka-gandhi-was-panic/1745978/ "> सोनिया गांधी की चीख से जब पीएम हाउस गया था हिल, राजीव गांधी की मौत के बाद कुछ ऐसा था परिवार का हाल </a>)
-
राजीव और सोनिया की कैंब्रिज की मुलाक़ातों का ज़िक्र मशहूर पत्रकार रशीद किदवई ने सोनिया पर लिखी जीवनी में भी किया है। राजीव ने पहली बार एक नैपकिन पर उनके सौंदर्य पर एक कविता लिखकर एक वेटर के ज़रिए सोनिया की तरफ़ भिजवाया था।
-
राजीव और सोनिया के एक जर्मन दोस्त दोनों के बीच संदेशवाहक का काम करते थे। बता दें कि राजीव ने आख़िर तक सोनिया को नहीं बताया कि वो भारत की प्रधानमंत्री के बेटे हैं। बहुत समय बाद एक अख़बार में इंदिरा गांधी की तस्वीर छपी थी तब राजीव ने सोनिया को दिखा कर बताया था कि ये उनकी मां हैं। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/after-the-death-of-sanjay-gandhi-maneka-gandhi-had-made-a-living-by-selling-a-truck-sonia-gandhi-sister-in-law-had-disclosed/1743981/ "> संजय गांधी की मौत के बाद सुसराल से निकली मेनका गांधी ने ट्रक बेचकर किया था गुजारा, सोनिया गांधी की देवरानी ने बताया था दर्द </a> )
-
इसके बाद कैंब्रिज में पढ़ने वाले एक भारतीय छात्र ने उन्हें बताया कि इंदिरा भारत की प्रधानमंत्री हैं और तब सोनिया को पता चला कि वह कितने महत्वपूर्ण शख़्स के साथ मोहब्बत कर रही हैं। (All photos: Social Media)
