-
भगवान श्रीकृष्ण को लोग माखन चोर के नाम से भी जानते हैं। ठाकुर जी को माखन बहुत प्रिय है। यहां तक कि भोग में उन्हें माखन और मिश्री चढ़ाते हैं। (Photo: Pexels)
-
लेकिन ये बहुत कम लोगों को पता है कि भगवान श्रीकृष्ण को एक फल भी बहुत पसंद था। भोग में भी ये फल चढ़ाया जाता है। (Photo: Pexels)
-
दरअसल, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बांके बिहारी को माखन मिश्री के अलावा अमरूद काफी पसंद था। इसी वजह से उन्हें इस फल का भोग भी लगाते हैं। (Photo: Pexels)
-
अमरूद के सेवन से कई सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं: (Photo: Pexels) नहीं खाते तो खाना शुरू कर दें, जानें रोज लाल अमरूद खाने के 10 फायदे
-
अमरूद में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। (Photo: Pexels)
-
फाइबर से भरपूर अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है जिसका सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में किया जा सकता है। (Photo: Pexels)
-
सोडियम और पोटैशियम भी अमरूद में खूब पाए जाते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। (Photo: Pexels)
-
फाइबर से भरपूर अमरूद के सेवन से पाचन भी ठीक रहता है। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं। (Photo: Pexels)
-
विटामिन-ए आखों के लिए बेहद ही जरूरी होता है जो अमरूद में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। (Photo: Pexels) रोज 30 मिनट टहलने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर हो सकती हैं?
