-
1- मित्र ऐसे बनाएं जो अपने विचार में स्पष्टता रखते हैं और स्वभाव से विनम्र हों। ऐसे लोग किसी के बारे में बुरा भी नहीं सोचते हैं। समय रहते पैसे को लेकर मान लें चाणक्य नीति की ये 7 बातें, वरना जीवन भर रहेगी धन की तंगी
-
2- कामयाबी के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य की राह पर ही चलना चाहिए। ऐसे लोगों को एक दिन सफलता जरूर मिलती है।
-
3- सफलता हासिल करनी है तो आलस्य से दूर रहना होगा। चुनौतियों से न घबराएं और कठिन प्रयास करने में संकोच न करें।
-
4- ऐसे दोस्तों और लोगों से तुरंत दूरी बना लें जो अपना काम आसानी से निकाल लेते हैं और आपको कभी एहसान भी नहीं मानते हैं। ऐसे लोगों से उचित दूरी बनाए रखने में ही भलाई है। हार को जीत में बदलने की ताकत रखती हैं विदुर नीति की ये 10 बातें, रिश्ते-नाते भी लौट आएंगे
-
5- सबसे बड़ी पूंजी शिक्षा है। जो व्यक्ति ज्ञान प्राप्त करता है, वह हर परिस्थिति में सफल हो सकता है। धन चुराया जा सकता है, लेकिन ज्ञान नहीं।
-
6- आचार्य चाणक्य के अनुसार हर मनुष्य को समय का सदुपयोग करना चाहिए। समय नष्ट करना, जीवन नष्ट करना है। सफल व्यक्ति समय की कीमत समझता है।
-
7- चाणक्य नीति के अनुसार कमजोरों पर दया और शक्तिशाली से सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। दयालु बनें, लेकिन मूर्ख नहीं। हर किसी के साथ विवेकपूर्ण व्यवहार करें। अमृत के समान हैं कबीर दास के ये 10 दोहे, जीवन को दिखा सकते हैं नई राह
-
8- अपने अतीत को भूलकर वर्तमान और भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। वर्तमान में किए गए कार्यों में ही सफलता छिपी है।
-
9- सफलता की सबसे बड़ी कुंजी मेहनत है। मेहनत करने वालों का भाग्य भी कभी साथ नहीं छोड़ता।
-
10- विश्वास करना जरूरी है, लेकिन आंख बंद करके नहीं करना चाहिए। चाणक्य नीति की याद रखें ये 10 बातें, हारा हुआ इंसान भी हो सकता है सफल