-
ओटीटी पर सच्ची घटनाओं पर बनी मर्डर मिस्ट्री की लिस्ट लंबी, इसमें से कुछ सीरीज यहां आपके लिए लाए हैं। कुछ को देखकर आप अपने आप समझ जाएंगे की ये किस हाई प्रोफाइम मर्डर मिस्ट्री केस पर बनी है, वहीं कुछ आम जीवन में होने वाली मर्डर मिस्ट्री से आइडिया लेकर बनी हैं।
-
श्रीदेवी बंगला एक ऐसी फिल्म है जिसके डायरेक्टर ने भले ही यह कहा कि यह एक्ट्रेस श्रीदेवी पर नहीं बनी, लेकिन इस कहानी में बहुत कुछ श्रीदेवी की मौत से जुड़े फैक्ट शामिल हैं। इस फिल्म पर विवाद भी हुआ था। फिल्म की कहानी एक एक्ट्रेस की है जो एक फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन जाती हैं और उसकी मौत हो जाती है। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
-
‘सनफ्लॉवर’ भी एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है। सुनील ग्रोवर की ये से सीरीज आप जी5 पर देख सकते हैं। मर्डर मिस्ट्री का थीम कॉमन है, लेकिन सीरीज में सस्पेंस जबरदस्त है। इसमें सुनील ग्रोवर, आशीष विद्यार्थी, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी और मुकुल चड्ढा अहम किरदारों में हैं।
-
आर्य बब्बर फिल्म ‘शशांक’ एक ऐसी मौत पर बनी है जिसके मौत पर संशय होता है कि ये मर्डर है या सुसाइड। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इस फिल्म के निर्देशक व निर्माताओं के खिलाफ कानूनी रास्ता भी अपनाया था, हालांकि, दिल्ली हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया और फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। श्वेता का आरोप था कि ये फिल्म सुशांत सिंह पर बनी है, जबकि निर्देशक इससे इंकार कर रहे थे।
-
फिल्म तलवार, आरुषि तलवार और उनके घर के नौकर हेमराज बंजादे की दोहरी हत्या पर बेस्ड है। साल 2008 में नोएडा में ये घटना हुई थी।
-
‘नवंबर स्टोरी’ एक तमिल में बनी और हिंदी में डब वेब सीरीज है। तमन्ना भाटिया की ये सीरीज भी रियलेस्टिक थीम पर बनी है।
-
‘द हाउस ऑफ गुच्ची’ में गागा गूच्ची ब्रांड के मालिक Maurizio Gucci के मर्डर की कहानी दिखाई गई हे। लेडी गागा की ये क्राइम बायोपिक फिल्म फैशन के बेताज बादशाह मौरिजियो गुच्ची के मर्डर की कहानी है, जिसका इल्जाम उनकी एक्स पत्नी पैटरिजिया रेगियानी पर लगा था।
-
साइलेंस कैन यू हियर इट मनोज बाजपेयी, प्राची देसाई, अर्जुन माथुर की फिल्म साइलेंस कैन यू हियर इट का रिमेक है। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।
-
एमएक्स प्लेयर पर मिसिंग चैप्टर एक्टर साहिल आनंद एक मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज है। Photos: Social Media