-
भारत में छठ का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व का हिंदू धर्म में बेहद ही खास महत्व है। इस दौरान महिलाएं पूरे 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना करती हैं। छठ पूजा के नियम भी बेहद ही कठिन माने जाते हैं। आइए जानते हैं इस दौरान कौन-कौन सी गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए: (Photo: Indian Express)
-
छठ पूजा में व्रती 36 घंटे तक बिना जल ग्रहण किए इस व्रत को पूरा करती हैं। इस दौरान छठी मईया और भगवान सूर्य की पूजा कर अलगे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ने की मान्यता है। (Photo: Indian Express)
-
1- छठ पर्व के दौरान व्रती महिलाओं को अलग कमरे में बिस्तर के बजाय जमीन पर कंबल बिछाकर सोना चाहिए। (Photo: Indian Express)
-
2- जिस परिवार की महिलाएं छठ व्रत रख रही हैं उस घर के सदस्यों को सिर्फ सात्विक भोजन करना चाहिए। साथ ही पूजा के दौरान घर के सभी सदस्यों को बिना लहसुन और प्याज के भोजन करना चाहिए। (Photo: Indian Express) छठ पूजा में बांस के बने सूप के इस्तेमाल करने की मान्यता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सूप का इस्तेमाल क्यों किया जाता है और क्या है इसका महत्व?
-
3- जिस घर में छठ का व्रत रखा जाता है उस घर के सदस्यों को भूलकर भी तामसिक चीजों को हाथ नहीं लगाना चाहिए। (Photo: Indian Express)
-
4- छठ पर्व के दौरान 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखना होता है। इस दौरान पानी भी नहीं पी सकती हैं। (Photo: Indian Express)
-
5- छठ पर्व की तैयारी पहले दिन नहाय खाय से शुरू करनी चाहिए। पहले ही दिन से व्रत के लिए ठेकुआ, गुड़ और फल आदि सभी सामग्री को इकट्ठा करना चाहिए। (Photo: Indian Express)
-
6- इसके साथ ही पूजा के सही समय का भी विशेष ध्यान देने की मान्यता है। सबसे सही समय सूर्यास्त और सूर्योदय का होता है। इस समय ही पूजा करनी होती है। (Photo: Indian Express)
-
7- जहां पूजा कर रही हैं वह जगह साफ होनी चाहिए। इस दौरान शुद्ध, पवित्र और सच्चे मन से व्रत का पालन करना चाहिए। (Photo: Indian Express) छठ महापर्व की शुरुआत 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हो चुकी है. इस महापर्व को लेकर बाजारों में जबरदस्त उत्साह है. लोग पूजन सामग्री खरीद रहे हैं।
