-
आंतों को साफ रखना बेहद जरूर होता है। जब ये प्रभावित होते हैं तो पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं घेरने लगती हैं। कब्ज, गैस, ब्लोटिंग संग पाचन से जुड़ी कई समस्याएं होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। (Photo: Freepik) आंतों की सफाई के लिए 7 सबसे असरदार प्राकृतिक घरेलू उपाय, रात में सोते समय जरूर पीएं ये ड्रिंक
-
आंत की सफाई के लिए लोग कई तरह के डिटॉक्स वाटर का सेवन करते हैं। लेकिन कई ऐसे आयुर्वेदिक तरीके हैं जिनकी मदद से आप कुछ ही दिनों में आंतों की सफाई कर सकते हैं। (Photo: Canva AI Image)
-
गिलोय
आयुर्वेद गिलोय को एक जड़ी-बूटी के रूप में इस्तेमाल करता है। ये गुड ब्लड को प्यूरीफाई करने में काफी असरकारी बताया गया है। साथ ही शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में भी मदद करता है। गिलोय का काढ़ा या फिर अर्क के सेवन से आंतों की सफाई की जा सकती है। नियमित इसके सेवन से कुछ ही दिनों में पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। (Photo: Freepik) -
आंवला
आयुर्वेद में आंवला को बेहद चमत्कारी जड़ी-बूटी बताया गया है। आंतों की सफाई में भी ये काफी कारगर बताया गया है। आंवला के सेवन से शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिल सकती है। साथ ही आंतों में मौजूद बैक्टीरिया और संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। आंवले का जूस, अर्क या फिर पाउडर के रूप में सेवन कर सकते हैं। आंतों की सफाई के साथ ही ये पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। (Photo: Freepik) कब्ज-गैस या फिर अन्य पेट की समस्याओं में बेहद असरकारी है ये योग, रोज सिर्फ पांच मिनट करने से मिल सकता है आराम -
अदरक
पेट से जुड़ी समस्याओं में अदरक काफी असरकारी बताया गया है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आंतों की सफाई करने के साथ ही पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं में मदद करते हैं। साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। चाय या फिर गर्म पानी में उबालकर इसका सेवन लाभकारी बताया गया है। (Photo: Pexels) -
हल्दी
एंटी फंगल, एंटी वायरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हल्दी के ये गुण आंतों के सूजन को कम कर सकते हैं साथ ही इसकी सफाई में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। हल्दी का काढ़ा बनाकर पीने से कुछ दिनों में लाभ मिल सकता है। (Photo: Freepik) -
अश्वगंधा
अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसका इस्तेमाल आंतो की सफाई से लेकर डायबिटीज तक में किया जाता है। इसमें सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं तो आंतों के सूजन को कम कर इसे साफ करने में मदद कर सकते हैं। (Photo: Freepik) -
लहसुन
लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो आंतों की सफाई करने के साथ ही इससे जुड़ी अन्य समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं। नियमित खाली पेट 2-3 लहसुन की कली के सेवन से अन्य पेट की भी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। (Photo: Pexels) दांतों में झनझनाहट का सबसे सरल और असरदार आयुर्वेदिक उपाय, तीसरा वाला जरूर ट्राई करें
