-
दांतों की देखभाल बेहद जरूरी है। लेकिन आजकल खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते लोगों के दांत जल्दी सड़ने, टूटने और कमजोर हो रहे हैं। ऐसे में इनका ख्याल रखना बेहद जरूरी है। (Photo: Unsplash) आयुर्वेद का पावरफुल औषधि जो दांतों की पिली परत और कैविटी दूर करता है, घर पर इस तरह बनाएं पेस्ट
-
जम जो भी चीजें खाते या पीते हैं उनका शरीर के साथ ही दांतों पर भी प्रभाव पड़ता है। कुछ ऐसी चीजें हैं जो दांतों को जल्दी खराब करती हैं। आइए जानते हैं पांच सबसे मुख्य कारण जिनके चलते दांत जल्द सड़ने लगते हैं। (Photo: Unsplash)
-
1- हर समय खाने की आदत
हर समय कुछ न कुछ खाने की आदत का प्रभाव दांतों पर भी पड़ता है। इससे मुंह में कैविटी की परेशानी बढ़ सकती है। साथ ये इनेमल को डैमेज कर सकता है। (Photo: Unsplash) -
2- ठंडी चीजें खाना
कई लोग बर्फ के टुकड़ों को चबाते हैं या फिर ठंडी चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं। यह आदत दांतों को अंदर से कमजोर करती है साथ ही फीलिंग को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा दांत जल्दी टूट भी सकते हैं। (Photo: Unsplash) दांत का कीड़ा दूर करने के लिए हफ्ते में कितनी बार ऑयल पुलिंग करना चाहिए, जानें एक्सपर्ट्स की राय -
3- शराब
शराब दांतों के लिए बेहद ही हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल, अल्कोहल में एसिड होता है जिससे दांत घिस जाते हैं और साथ ही ये कमजोर होने लगते हैं। इसके अलावा इसमें सड़न भी पैदा हो सकती है। (Photo: Unsplash) -
4- गलत तरह से ब्रश करना
गलत तरीके से ब्रश करने के चलते भी दांत खराब हो सकते हैं। जोर लगाकर ब्रश करने से मसूड़ों पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे इनेमल को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में दांत की सेंसिटिविटी की समस्या बढ़ सकती है। (Photo: Unsplash) -
5- स्मोकिंग
स्मोकिंग न सिर्फ दांतों को खराब करते हैं बल्कि सांस से बदबू भी आने लगती है। ये टेस्ट बड़ को प्रभावित करता है जिससे दांत सड़ने लगते हैं। इसके अलावा दांतों में पीलेपन की समस्या हो सकती है। (Photo: Unsplash) देशी घी vs ऑलिव ऑयल: चर्बी कम करने के लिए किसका सेवन ज्यादा फायदेमंद है, जानें खाने का सही तरीका