-
Bollywood stars have more than one parent: बॉलीवुड में बहुत से स्टार ऐसे हैं, जिनकी एक से ज्यादा मां हैं। असल में इनके पिता ने एक से ज्यादा शादियां की हैं। इसमें सनी देओल (Sunny Deol) से लेकर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और रेखा (Rekha) से लेकर कई स्टार शामिल हैं। कई ऐसे भी स्टार हैं जिनकी चार माएं और तीन पिता हैं। तो चलिए जानें कि किन बॉलीवुड स्टार की कितनी मां या पिता हैं।
-
शाहिद कपूर की तीन मां है। शाहिद, नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं। पंकज कपूर ने दो शादियां की और नीलिमा ने तीन। इस लिहाज से शाहिद की दो मां और तीन पिता हैं। बता दें कि शाहिद के सौतेले पिता राजेश खट्टर की दूसरी पत्नी वंदना सजनानी शाहिद को अपने बेटे की तरह ही मानती हैं। इस लिहाज से शाहिद की तीन मां हैं। (हिन्दू एक्टर्स से ही इन मुस्लिम एक्ट्रेसेस ने की दूसरी शादी, इस अभिनेत्री का तीसरी बार भी टूट गया था रिश्ता )
-
रेखा , पुष्पावली और जैमिनी गणेशन की बेटी हैं। रेखा के पिता ने पुष्पावली के अलावा तीन शादियां और की थीं। इस लिहाज से रेखा की चार मां हैं। रेखा ने सिमी ग्रेवाल के शो में बताया था कि उनके यहां एक से ज्यादा मां हो सकती है।
-
पूजा बेदी की भी चार मां हैं। कबीर बेदी और प्रोतिमा बेदी की बेटी पूजा के पिता ने 70 साल की उम्र में चौथी शादी की थी। ( स्टार्स की दूसरी शादी में उनके बच्चे भी हुए थे शामिल, किसी को मां ने था सजाया तो किसी ने की थी प्लानिंग )
-
सलमान ने भी कहा तो उन्हें मां भी एक और चाहिए। दो मां पहले से हैं तीसरी भी आ जाए, लेकिन इसके लिए अपनी तस्वीर दीजिए ताकि वह अपने फादर को दिखाकर पूछ सके। ( मलाइका अरोड़ा से पहले सलमान खान की बहन के साथ रिलेशनशिप में थे अर्जुन कपूर, दो साल में टूट गया था रिश्ता )
-
फरहान अख्तर जावेद अख्तर की पहली पत्नी के बेटे हैं। जावेद ने दूसरी शादी शबाना आजमी से की है। शबाना की फरहान की दूसरी मां हैं। ( बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस को मिला था पहली शादी में धोखा, इस एक्ट्रेस को तीसरी शादी के बाद भी नहीं मिला सच्चा प्यार )
-
सनी देओल की भी दो मां हैं। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी। धर्मेंद्र ने बिना तालक दिए हेमा से शादी की थी। ( एक बेटी के पिता से तलाकशुदा दीया मिर्जा ने की थी दूसरी शादी, पहली पत्नी का रिएक्शन सुन रह जाएंगे दंग )
-
प्रतीक बब्बर, राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं। राज बब्बर की पहली पत्नी नादिरा बब्बर हैं। प्रतीक की दूसरी मां नादिरा हैं । (All Photos: Social Media)
