-
सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनते हैं। सोते वक्त भी लोग अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहनते हैं। इसके साथ ही इस मौसम में लोग जुराब यानी मोजे भी पहन कर सोते हैं। ऐसे में क्या मोजे पहन कर सोना चाहिए या नहीं, आइए जानते हैं:
-
दरअसल, सर्दियों के मौसम में रात के समय मोजे पहनकर सोने के फायदे से ज्यादा नुकसान है।
-
बेचैनी
सर्दी के मौसम में ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं। ऐसे में रात के समय ऊनी मोजे या फिर ज्यादा गर्म कपड़े पहनकर नहीं सोना चाहिए। इससे शरीर को बहुत ज्यादा गर्मी लगती है जिससे बेचैनी, घबराहट और ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या अधिक रहती है। -
सांस लेने में दिक्कत
रात में टाइट मोजे पहनकर सोने से पैरों की नसों में दबाव पड़ता है जिसके कारण हृदय में खून पंप करने में अधिक जोर लगता है इससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। (photo: Pexels) नहीं खाते तो खाना शुरू कर दें, जानें रोज लाल अमरूद खाने के 10 फायदे -
इनफेक्शन
दिनभर पहने हुए जुराब को रात में पहन कर सोने से स्किन इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसके साथ ही त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। -
ब्लड सर्कुलेशन
रात में मोजे पहनकर सोने से शरीर में रक्त प्रवाह कम होने का खतरा अधिक रहता है। ज्यादा टाइट मोजे पहनने से ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ सकता है। -
फायदे
वहीं, सर्दियों में मोजे पहन कर सोने से शरीर गर्म रहती है। इसके साथ ही पैरों की स्किन ड्राई होने से बची रहती है और फटी एड़ियों से भी राहत मिल सकता है। (Photo: Pexels) सर्दियों में क्यों करते हैं लहसुन का सेवन? एक दिन में कितना खाना चाहिए
