-
नीता मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका वैसे तो मीडिया से दूर रहती हैं, लेकिन ऐसा नहीं कि वह इंट्रोवर्ट हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर आप समझ सकेंगे कि वह बेहद मौज-मस्ती में रहने वालों में से हैं।
-
श्लोका का जन्म 11 जुलाई 1990 को मुंबई में देश के सबसे बड़े हीरा कारोबारी रसेल मेहता के घर हुआ था।
-
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने साल 2019 में शादी की थी। दोनों की ये लव मैरिज थी।
-
श्लोका मेहता और उनकी बहन दीया मेहता दोनों ही ईशा अंबानी की स्कूल फ्रेंड रही हैं। श्लोका अब ईशा की भाभी भी हैं।
-
जिस स्कूल में आकाश और ईशा पढ़ते थे वहीं, श्लोका भी पढ़ी हैं। दोनों के कॉलेज भी एक ही थे।
-
श्लोका की फ्रेंड्स गैंग में आकाश और ईशा हमेशा से शामिल रहे हैं। इस गैंग में श्लोका के कॉलेज और स्कूल के दोस्त शामिल रहते हैं।
-
श्लोका कभी रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए पेंटिंग करती तो कभी बच्चों को पढ़ती नजर आ जाती हैं। ये उनकी सोशल हॉबी है।
-
अपनी शादी से पहले श्लोका ने बैचलर्स पार्टी भी की थी और वह पजामा पार्टी भी करती रहती हैं।
-
अपनी फ्रेंड्स के साथ चिल आउट करना श्लोका को बहुत पंसद हैं। इस ग्रुप में कई बार आकाश और ईशा भी शामिल होते हैं। Photos: Social Media
