-
सर्दियों के मौसम में लोग मक्के की रोटी और सरसों की साग का सेवन खूब करते हैं। सरसों के साग में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन के, मैंगनीज, कैल्शियम, विटामिन बी6, विटामिन सी के साथ कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो लाभकारी होते हैं। (Photo: Freepik) किस विटामिन की कमी से चेहरे का रंग पड़ने काला होने लगता है? कैसे दूर होगी यह समस्या
-
लेकिन कुछ लोगों को सरसों का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। कई ऐसी बीमारियां हैं जिसे होने पर सरसों का साग या इससे बनी अन्य चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं: (Photo: Freepik)
-
दिल के मरीज
सरसों का साग बनाते वक्त घी या फिर तेल का इस्तेमाल अधिक होता है। ऐसे में दिल के मरीजों के लिए यह नुकसानदेह साबित हो सकता है। (Photo: Freepik) -
पेट की समस्याएं
सरसों के साग को पचने में समय लगता है। ऐसे में जिन्हें पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं या फिर जिनका पाचन तंत्र कमजोर है उन्हें इसके सेवन नहीं करना चाहिए. इसके सेवन से पेट फूलने, गैस या फिर बदहजमी की समस्या हो सकती है। (Photo: Freepik) बाबा रामदेव ने बताया प्राचीन भारतीयों का नुस्खा, शरीर को देर तक गर्म रखने के लिए खाएं यह 6 चीजें -
एलर्जी
कई लोगों को एलर्जी की समस्या होती है। ऐसे में सरसों के साग के सेवन से यह समस्या बढ़ सकती है। (Photo: Freepik) -
पथरी
जिन लोगों को पथरी की समस्या है उन्हें भी सरसों के साग से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इससे पथरी में होने वाला दर्द बढ़ सकता है। साथ ही एसिडिटी की समस्या भी बढ़ सकती है। (Photo: Freepik) -
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्याओं में भी सरसों से बनी चीजें या फिर साग के सेवन से मना किया जाता है। (Photo: Freepik) -
थायराइड
थायराइड के भी मरीजों का सरसों का साग खाने से मना किया जाता है। इसके अधिक सेवन से यह समस्या बढ़ सकती है। (Photo: Freepik) सिर्फ ये एक विटामिन दूर कर सकता है फटे होठ की समस्या, खाने से नहीं ऐसे इस्तेमाल करने से होंगे गुलाबी