-

Milind Soman-Ankita Konwar, Sanjay Dutt-Manyata Dutt, Dilip Kumar-Saira Banu, Kabir Bedi-Parveen Dusanj, Laxmi Menon-Suhail Seth: बॉलीवुड स्टार्स की नजर में उम्र और वेट एक संख्या से बढ़कर कुछ नहीं होती। यही कारण है कि कई स्टार्स ने अपने प्यार के आगे अपने पार्टनर की उम्र को तवज्जो नहीं दी है। यहां आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने लिए अपनी उम्र से दोगुने जीवनसाथी को अपना पति बनाया है। इसमें तीन एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिनके पति और उनके बीच एक जेनरेशन का गैप है।
-
बॉलीवुड एक्टर और फिटनेस किंग कहे जाने वाले मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर के उम्र के बची एक जेनरेशन का अंतर है। उनकी पत्नी अंकिता उनसे करीब 26 साल छोटी हैं।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/sunil-shetty-manoj-bajpayee-sanjay-dutt-as-well-as-these-actors-have-married-muslim-actresses-someone-are-second-and-third-wife/1751652/ "> इन एक्टर्स को हुआ था मुस्लिम सेलेब्स से प्यार, किसी की दूसरी तो किसी की बन गईं ये तीसरी पत्नी </a> )
-
एडवर्टाइजिंग बिजनेसमैन और फिल्म अभिनेता सुहैल सेठ और उनकी पत्नी मॉडल लक्ष्मी मेनन के बीच भी उम्र का अच्छा खास अंतर है। लक्ष्मी ने जहां 37 साल की उम्र में शादी की थी, वहीं सुहैल ने 55 की उम्र में। दोनों के बीच उम्र का फासला 18 साल का अंतर है। (<a href="https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/kareena-kapoor-told-about-the-friendship-of-randhir-kapoor-babita-was-the-best-option-than-divorce/1751531/ ">‘शादी के बाद एक छत के नीचे रहना जरूरी नहीं’, करीना कपूर ने रणधीर कपूर-बबीता के अलगाव को बताया था ‘बेस्ट आप्शन’ </a> )
-
कबीर बेदी से चौथी शादी करने वाली उनकी पत्नी परवीन दुसांज के बीच भी एक जेनरेशन का गैप है। दोनों के बीच उम्र में 29 साल का फासला है। 70 साल की उम्र में कबीर ने परवीन से 2005 में शादी की थी। (<a href="https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/hema-malini-jaya-bachchan-sharmila-tagore-and-these-bollywood-actress-has-become-mother-in-law-know-relationship-between-son-in-law-and-daughter-in-law/1750645/ ">बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस अब बन चुकी हैं सास, दामाद और बहू संग जानें किसका कैसा है रिश्ता </a> )
-
संजय दत्त और मान्यता की उम्र में 19 साल का अंतर है। 2008 में दोनों ने शादी की थी। मान्यता ने 2010 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। (<a href="https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/when-madhuri-dixit-had-to-sign-no-pregnancy-contract-at-the-behest-of-subhash-ghai-this-clause-was-made-for-first-time/1750570/ ">जब माधुरी दीक्षित को करना पड़ा था ‘नो प्रेग्नेंसी कांट्रेक्ट’ पर साइन, इसलिए बना था पहली बार ये क्लॉज </a> )
-
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'ट्रेजेडी किंग' दिलीप कुमार को सायरा बानो के बीच भी एक जेनरेशन का गैप है। 1966 में दोनों सितारों ने शादी की थी। शादी के समय दिलीप कुमार 45 साल के और सायरा बानो 22 साल की थीं। दोनों की उम्र 23 में साल का अंतर है।(All Photos: Social Media)