-
आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की समस्या तो आम होते जा रही है। ऐसे में लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों में सुधार कर इन बीमारियों से बचा जा सकता है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव महाराज ने भोजन करने का सही नियम बताया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि भोजन में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए। (Sadhguru/FB)
-
सद्गुरु जग्गी वासुदेव महाराज के मुताबिक, डाइट में जरूरी विटामिन, मिनरल्स और बॉडी के लिए जरूरी पोषक तत्व जिन फूड्स में मौजूद हो उन्हें शामिल करना चाहिए। (Sadhguru/FB)
-
1- कई लोगों को हर वक्त कुछ न कुछ खाने की आदत रहती है और पेट भरा होने के बाद भी खाते रहते हैं। ये आदतें आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं। (Freepik)
-
2- सद्गुरु का कहना है कि अच्छी सेहत के लिए पेट को खाली रखना बेहद जरूरी है। (Freepik)
-
3- सद्गुरु के अनुसार सही अंतराल पर सही भोजन करने से 90 फीसदी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। (Freepik)
-
4- जब पेट खाली रहता है तब शरीर और दिमाग अच्छी तरह से काम करता है और तभी शरीर में कोई सुधार और शुद्धि होती है। इसके साथ ही पेट जब खाली रहता है तभी ये खुद को रिपेयर कर पाता है। (Sadhguru/FB)
-
5- सद्गुरु का कहना है कि शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक खाने से दूसरे खाने के बीच 8 घंटे का गैप होना चाहिए। अगर इस नियम को लगातार फॉलो करते हैं तो आधी से ज्यादा समस्याएं दूर हो सकती हैं। (Freepik)
-
6- सद्गुरु का कहना है कि सुबह के ब्रेकफास्ट और डिनर के बीच 16 घंटे का अंतराल होना चाहिए।
-
7- रात में अधिक भोजन नहीं करना चाहिए। सद्गुरु के अनुसार शरीर में जो भी सुधार होता है वो रात में ही होता है। (Sadhguru/FB)
