-
राजा भैया के जुड़वा बेटे अब बड़े हो रहे हैं और दोनों पिता के नामांकन में भी साथ गए थे। घर-परिवार में राजनैतिक बातों का उनके विचारों पर भी प्रभाव नजर आने लगा है। खास बात ये है कि दोनों बेटे पिता को अपना आइडियल मानते हैं और इसके पीछे कारण भी बताते हैं।
-
राजा भैया के बेटो ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह भी राजनीति में आने को इच्छुक हैं,लेकिन अभी उनकी पढ़ाई चल रही है।
-
एबीपी गंगा को दिए इंटरव्यू में राजा भैया के बेटे बृजराज और शिवराज दोनों ने बताया कि उन्हें राजनीति से लगाव है।
-
राजा भैया के बेटो ने बताया कि वह अपने पिता से बहुत प्रभावित हैं, क्योंकि बचपन से उन्हें देखकर वह बड़े हुए हैं।
-
बेटों का कहना था कि उनके पिता के बोलने का तरीका बहुत अच्छा है। उनकी जबान कभी नहीं फिसली है, क्योंकि बहुत से नेता गुस्से में कुछ भी बोल देते हैं।
-
यह पूछे जाने पर की क्या वो अपने पिता की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे तो राजा भैया के बेटे ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी।
-
बेटों ने राजा भैया के बारे में कहा कि उनके पिता जनसुलभ हैं और उनके और जनता के बीच एकअलग सा रिश्ता है। वह समस्याओं को सुलझाते हैं।
-
बच्चों को कहना था कि उनके पिता को बाहुबली का नाम मीडिया ने दिया है और उन्हें ये सुनना पसंद नहीं है।
-
Photos: Social Media