-
बाहुबली क्षत्रिय विधायक कहे जाने वाले राजा भैया की संपत्ति में बढ़त का खुलासा उनके चुनाव आयोग को दिए हलफनामे से होता है। कुंडा से पांच बार के विधायक व भदरी राजघराने के वारिस राजा भैया को विरासत में ही बहुत बड़ी संपत्ति मिली है। यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा चुनाव आयोग के सामने पेश किया था। इस संपत्ति में उन्होंने बताया था कि उनके जुड़वा बेटे और बेटियों के नाम कितनी संपत्ति है। बच्चों के साथ ही चलिए बताएं कि राजा भैया कि 2007 से 2017 तक संपत्ति में कितनी बढ़ी थी।
-
राजा भैया को विरासत में भदरी की बहुत सी संपत्ति मिली है। इसमें अचल संपत्ति ज्यादा रही है। इसे भी पढ़ें-दो राजघरानों की इस राजकुमारी का कभी राजा भैया तो कभी पति से रहा है विवाद, सबसे अमीर महिला सांसद में होती है गिनती
-
राजा भैया ने साल 2012 में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था उसके अनुसार उस समय उनके पास 1 करोड़ 45 लाख 70 हजार 757 रुपये की संपत्ति थी जबकि साल 2017 के हलफनामे के अनुसार पांच साल में उनकी संपत्ति 14 करोड़ 25 लाख 84 हजार 83 रुपये हो गई थी। यानी पांच साल में 10 गुना उनकी संपत्ति के बढ़ चुकी थी।
-
राजा भैया की संपत्ति साल 2007 में 2 करोड़ से अधिक थी। राजा भैया की संपत्ति में उनकी पत्नी व चारों बच्चों की भी हिस्सेदारी दिखायी गयी है। इसे भी पढ़ें- राजा भैया के कुंडा में जब स्टेशन पर रुकती हैं ट्रेंने, शाही अंदाज में होता है यात्रियों का स्वागत
-
राजा भैया की संपत्ति बढ़ने का बड़ा कारण राजघराने की विरासत में मिली संपत्ति की कीमत बढ़ना रहा है। इसे भी पढ़ें- राजा भैया का 600 एकड़ का तालाब बना पक्षी विहार, लेकिन बेंती किला भेदने की नहीं कर सका कोई हिम्मत
-
राजा भैया की बेटियां भी लखपति हैं। राधवी के पास करीब 20 लाख से अधिक की संपत्ति है राजा भैया ने हलफनामें में बताई थी। जबकि दूसरी बेटी विजय बृजेश्वरी के पास 15 लाख से अधिक संपत्ति बताई गई है।
-
राजा भैया के जुड़वा बेटे भी लखपति हैं। बेटे शिवराज प्रताप के पास 5 लाख से अधिक व छो बृजराज के पास 50 लाख से अधिक की संपत्ति है। इसे भी पढ़ें- जमो अमेठी राजघराने से ताल्लुक रखते हैं राजा भैया का दाहिना हाथ माने जाने वाले ये कुंवर, तीन पुश्तों की है ये दोस्ती
-
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह अपने पति से भी अमीर हैं। उनके पास 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। भानवी सिंह के पास लाखों के 2 पिस्टल व रायफल भी है। इसके अतिरिक्त राजा भैया की कंपनी में पत्नी की उनसे अधिक हिस्सेदारी है।
-
राजा भैया के पास 2 आम के बाग है। 11 एकड़ से अधिक खेत है। कुंडा में राजभवन के साथ ही उनका व उनकी पत्नी के दिल्ली में भी फ्लैट है।
-
Photos: Raja Bhaiya Youth Brigade
