-
35 साल के निसिथ प्रमाणिक मोदी की टीम के सबसे युवा सांसदों में गिने जाते हैं। निसिथ प्रमाणिक तेज तर्रार नेता हैं और उनका बगावती रूप उनके माता-पिता ने भी देखा है, वह भी मात्र 18 साल की उम्र में। निसिथ ने ये बगावत अपनी पंसद की शादी के लिए की थी।
-
17 जनवरी 1986 को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में जन्में निसिथ की प्रारंभिक शिक्षा बालाकुरा जूनियर बेसिक स्कूल से कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन किया है।
-
मात्र 18 साल की उम्र में निसिथ को प्रियंका नाम की लड़की से प्यार हो गया था और उससे शादी करने के लिए वह उसी समय तैयार हो गए थे।
-
निसिथ के पैरेंट्स इस शादी के लिए राजी नहीं थे, ऐसे वक्त में निसिथ ने परिवार के खिलाफा बगवात कर प्रियंका से शादी कर ली।
-
शादी करने के बाद तुरंत वह अपनी पत्नी के साथ बैंगलोर निकल गए थे।
-
बैंगलोर जाते समय रास्त में उन्हें एक अनाथ बच्ची भी मिली थी, जिसे वह अपने साथ ले गए और मात्र 18 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पत्नी और नन्ही सी बच्ची की जिम्मेदारी उठा ली थी।
-
निसिथ और प्रियंका के अब दो बेटे हैं और प्रियंका अपने बच्चों की देखरेख के साथ पति के चुनावी कैंपेन में भी साथ नजर आती हैं।
-
Photos: PTI
