-
दुनियाभर में चाय पीने वालों की कमी नहीं है। लोग सुबह उठते ही चाय पीते हैं। किसी को मिल्क टी तो कोई ग्रीन और अन्य हर्बल टी पीना पसंद करता है। लेकिन अफगानिस्तान में एक ऐसी चाय मिलती है जो बेहद ही महंगी होती है। (Photo: Freepik)
-
अफगानिस्तान में ब्लू टी काफी मशहूर है। अफगानी सर्दियों के मौसम में इस चाय का खूब सेवन करते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत कितनी है और ये इतना खास क्यों है। (Photo: Freepik)
-
ब्लू टी क्लिटोरिया टर्नेटिया पौधे की पत्तियों से बनाई जाती है। यह आमतौर पर हल्के नीले रंग का होता है और इसका स्वाद थोड़ा मीठा होता है। भारत में इसके अपराजिता कहते हैं जिसका आयुर्वेद औषधि के रूप में इस्तेमाल करता है। इसे एशिया देशों में बटरफ्लाई पी फ्लावर नाम से भी जाना जाता है। अफगानिस्तान के अलावा इसे दुनिया के कई देशों में भी लोग पीना पसंद करते हैं। (Photo: Freepik)
-
royalafghandryfruits वेबसाइट के अनुसार 200 ग्राम ब्लू टी की कीमत 900 रुपये है। वहीं, 100 ग्राम ब्लू टी की कीमत 600 रुपये है। (Photo: Freepik) अफगानिस्तान से ये एक चीज खूब आती है भारत, वहां सिर्फ 350 रुपये कीमत और भारतीय देते हैं 700 रुपये से अधिक
-
ब्लू टी को बेहद ही खास बताया जाता है। इसके सेवन से कई सारी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे: (Photo: Freepik)
-
फायदे
डायबिटीज: ब्लू टी डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद ही फायदेमंद बताया गया है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जिसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। (Photo: Pexels) -
दिमाग के लिए: इसके साथ ही ये दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें एसिटाइलकोलाइन पाया जाता है जो अल्जाइमर रोग के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से अवसाद और चिंता से लड़ने में मदद मिलती है साथ ही याददाश्त तेज होती है। (Photo: Freepik)
-
आंखों के लिए: ब्लू टी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों से जुड़ी ग्लूकोमा, रेटिना क्षतिस मैकुलर और अपघटन जैसी समस्याओं में लाभकारी साबित हो सकते हैं। (Photo: Freepik)
-
इम्यूनिटी: नीली चाय में उच्च सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें टर्नैटिन जो एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है भी खूब पाया जाता है जिसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। (Photo: Freepik)
-
पाचन: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ब्लू टी पाचन से जुड़ी समस्याओं में काफी कारगर बताया गया है। (Photo: Freepik)
-
अन्य फायदे: इसके अलावा ब्लू टी वजन कम करने, त्वचा और बालों के विकास के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। (Photo: Freepik) अफगानिस्तान से क्या-क्या खरीदता है भारत? बेहद महंगी है ये चीज, 10 ग्राम की कीमत 100-150 रुपये