-
सुबह का हेल्दी ब्रेकफास्ट शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही वजन कम करने से लेकर गट हेल्थ को भी दुरुस्त करने में सुबह का नाश्ता अहम भूमिका निभाता है। काफी लोग ऐसे हैं जो नाश्ते में ओटमील और मूसली को लेकर संशय में रहते हैं कि गट हेल्थ और वजन कम करने के लिए इनमें से किसका सेवन करना चाहिए। (Photo: Meta AI)
-
ओटमील के न्यूट्रिशन
एक स्टडी के मुताबिक 81 ग्राम कच्चे ओट्स में 307 ग्राम कैलोरी, 8.7 ग्राम पानी, 10.7 ग्राम प्रोटीन, 54.8 ग्राम कार्ब्स, 0.8 ग्राम शुगर, 8.1 ग्राम फाइबर और 5.3 ग्राम फैट पाया जाता है। (Photo: Unsplash) -
मूसली के न्यूट्रिशन
कच्चे ओट्स जीतना ही 81 ग्राम मूसली में लगभग 380 ग्राम कैलोरी, 10 से 12 ग्राम प्रोटीन, 6 से 8 ग्राम फाइबर, 15 से 20 ग्राम शुगर जो ड्राई फ्रूट्स के चलते होता है, 65 से 70 ग्राम कार्ब्स और 7 से 10 ग्राम फैट पाया जाता है जो हेल्दी होता है और यह फैट नट्स-सीड्स से आता है। (Photo: Freepik) -
नाश्ते में ओट्स खाने के फायदे?
नाश्ते में ओट्स का सेवन करने से शरीर गर्म रखता है। यह धीरे-धीरे पचने वाला ब्रेकफास्ट होता है जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। इसमे मौजूद बीटा-ग्लुकान फाइबर पेट में जेल बनाता है जिससे भूख कंट्रोल होती है और ब्लड शुगर स्थिर रहती है। साथ ही क्रेविंग भी कम होती है। (Photo: Unsplash) -
कैसे फायदेमंद है ओट्स
ओट्स शरीर में धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करता है और लंबे समय तक बना रहता है। पाचन और गट हेल्थ को मजबूत बनाता है। शुगर लेवल को प्राकृतिक रूप से कम करता है। (Photo: Unsplash) किस विटामिन की कमी से एड़ियां फटती हैं? क्या खाने से होंगी कोमल -
ओट्स के नुकसान
ओट्स में अधिक टॉपिंग डालने से कौलरी की मात्रा बढ़ जाती है। इसके साथ ही इंस्टेंट फ्लेवर वाले ओट्स में शुगर अधिक होता है। (Photo: Unsplash) -
मूसली के फायदे
मूसली में ओट्स, नट्स, सीड्स और ड्राई फ्रूट्स होते हैं, जिससे यह काफी पौष्टिक बन जाती है। इसे दूध या दही के साथ खाने की सलाह दी जाती है। नट्स और सीड्स की वजह से इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। साथ ही हेल्दी फैट और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है। (Photo: Pexels) -
मूसली के नुकसान
मूसली में शुगर की मात्रा अधिक होती है जो ड्राई फ्रूट्स के चलते आती है। ड्राई फ्रूट्स कैलोरी बढ़ा सकते हैं कई ब्रांड्स में ऑयल या स्वीटनर मिलाया जाता है। इसके साथ ही इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। (Photo: Pexles) -
गट हेल्थ के लिए कौन बेहतर?
दोनों ही फाइबर के कारण गट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। लेकिन ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लुकॉन पाचन सुधारता है अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। (Photo: Pexels) -
मूसली भी गट हेल्थ के लिए बेहतर है लेकिन ड्राई फ्रूट्स के चलते कमजोर पाचन तंत्र वालों में गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए जिनका पाचन तंत्र कमजोर है उन्हें ओट्स खाना चाहिए। (Photo: Pexels)
-
दोनों ही वजन घटाने के साथ ही पूरे सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन अधिक फायदेमंद ओट्स बेहतर है। घर में बनाए दलिया, उपमा या मसाला ओट्स अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। (Photo: Unsplash) सिर्फ 11 दिनों में दुरुस्त हो सकता है गट हेल्थ, सात नेचुरल तरीकों से पा सकते हैं गैस और पेट फूलने से राहत