-
नवरात्रि के 9 दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दिन कई भक्त व्रत भी रखकर माता की उपासना करते हैं। (Photo: Pexels)
-
मान्यताओं के अनुसार जो भक्त व्रत रखकर माता की उपासना करते हैं उन्हें मनचाहा फल मिलता है। इसके साथ ही ये भी मान्यता है व्रत रखने वाले भक्त का मन, शरीर और आत्मा शुद्ध होता है।(Photo: Pexels)
-
नवरात्रि के नौ दिनों तक व्रत के दौरान कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इन 9 दिनों में क्या खा सकते हैं और किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। (Photo: Pexels)
-
क्या खाना चाहिए
नवरात्रि के नौ दिनों में फलों का सेवन कर सकते हैं। इसमें सेब, केले और पपीते जैसे ताजे फल शामिल हैं। साथ ही जूस भी पी सकते हैं। (Photo: Pexels) -
खिचड़ी
व्रत में साबूदाना से बनी खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। ये शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये पेट के लिए हल्का भी होता है। (Photo: Freepik) -
पूरी
नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान व्रती को सुबह के वक्त फलों को सेव्न करना चाहिए और शाम को कुट्टू के आटे से पूरी या फिर पराठे खाना चाहिए। ये ग्लूटेन-मुक्त होते हैं और साथ ही इनमें प्रोटीन ज्यादा होता है। (Photo: Pexels) -
कैसे खाएं आलू
व्रत के दौरान आलू खूब खाया जाता है। नवरात्रि व्रत के दौरान व्रती आलू को भूनकर या उबालकर सेंधा नमक के साथ खा सकते हैं। (Photo: Pexels) Navratri Rangoli Design Latest: नवरात्रि पर मां दुर्गा के स्वागत के लिए बनाएं ये लेटेस्ट और खास रंगोली -
डेयरी प्रोडक्ट
नवरात्रि व्रत के दौरान दूध, दही, पनीर और छाछ का सेवन कर सकते हैं। इनमें कैल्शियम होने के साथ ही प्रोटीन भी होता है। (Photo: Pexels) -
क्या नहीं खाना चाहिए
नवरात्रि के दौरान चावल, गेहूं, दाल और अन्य अनाज के सेवन की मनाही है। (Photo: Pexels) -
नमक
उपवास के दौरान नियमित नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे शुद्ध और ज्यादा बिना प्रोसेस किया हुआ माना जाता है। (Photo: Pexels) -
मांस
नवरात्रि व्रत के दौरान मांस, मछली और अंडे का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। (Photo: Pexels) -
प्याज और लहसुन
नवरात्रि व्रत के दौरान प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इन्हें तामसिक (उत्तेजक) खाद्य पदार्थ माना जाता है। (Photo: Pexels) -
नशा
नवरात्रि व्रत के दौरान शराब, तंबाकू और किसी भी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन वर्जित है। (Photo: Pexels) Navratri 9 Colours 2025: नवरात्रि के 9 रंग, जानें किस दिन पहने कौन से रंग के कपड़े और इनका महत्व
