-
Mulayam Singh Yadav Second Wife Sadhana Gupta: मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने अपनी सौतेली मां (Akhilesh Yadav Step Mother) को एक वादा पूरा करने के लिए तीन महीने का समय लिया था, लेकिन चार साल से ज्यादा होने के बाद भी अखिलेश यादव उसे पूरा नहीं कर सके। साल 2017 में अखिलेश ने मुलायम सिंह यादव के लिए कुछ वादा अपनी सौतेली मां से किया था, लेकिन 2021 में भी वह वादा पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। आइए जानें कि क्या था ये वादा, जिसका इंतजार इतना लंबा हो गया।
-
मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की हैं। साधना गुप्ता अखिलेश यादव की सौतेली मां हैं। साल 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले साधना का नाम सुर्खियों में तब आया था जब मुलायम-अखिलेश के बीच विवाद हुआ था। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/when-mulayam-singh-yadav-son-akhilesh-yadav-half-brother-prateek-yadav-dashed-sadhna-gupta-hopes/1761290/"> अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव ने साधना गुप्ता की आस पर जब फेर दिया था पानी, कहा कुछ ऐसा की लगा था मां को धक्का </a> )
-
अखिलेश यादव के कई करीबियों ने मुलायम की दूसरी पत्नी साधना और शिवपाल यादव पर ही परिवार के झगड़े का ठिकरा फोड़ा था। पिता-पुत्र का ये विवाद राजैनितक पटल से होते हुए घर तक पहुंचा था। पिता मुलायम ने जहां अखिलेश को सपा से छह साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया था।
-
एक जनवरी 2017 को हुए मुलायम के पारिवारिक विवाद का परिणाम कुछ ऐसा था। अखिलेश ने भी पिता मुलायम को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हटा कर खुद इस पद को ले लिया था। मुलायम को सपा का संरक्षक बना दिया गया था। (<a href="https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/mulayam-singh-yadav-son-akhilesh-yadav-stepmother-sadhna-gupta-son-prateek-yadav-said-he-neither-has-wall-in-his-heart-nor-in-his-house/1758700/ ">अखिलेश यादव की सौतेली मां साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव ने कहा था- उनके न दिल में दीवार है, न घर में </a> )
-
इस झगड़े के बाद साधना गुप्ता काफी मुखर हो गई थीं और कई इंटरव्यू में ये बात कहीं थीं कि अखिलेश कुछ भी करते लेकिन नेता जी का अपमान न करते। यही नहीं, साधना ने कहा था कि अखिलेश ने उनसे वादा किया है कि वह तीन महीने में सब कुछ लौटा देगा। (<a href="https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/when-mulayam-singh-yadav-second-wife-sadhna-gupta-told-stepson-akhilesh-yadav-was-misguided/1755909/ ">मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ने जब सौतेले बेटे अखिलेश यादव को बता दिया था दिगभ्रमित </a> )
-
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ने जहां अखिरी चरण के मतदान के एक दिन पहले इंटरव्यू देकर नेताजी के अपमान की बात की थी, वहीं चुनाव प्रचार में मुलामय का सुस्त रवैया भी दिखा था।
-
सौतेल मां को इंतजार करते हुए चार साल से ऊपर हो चुके हैं, लेकिन इस वादे को अब तक पूरा नहीं किया गया। अगले साल यूपी में चुनाव भी होगा। तो देखना है कि चुनाव से पहले अखिलेश क्या करने वाले हैं। ।(All Photos: Social Media)
