-
नीता अंबानी खास मौको पर अक्सर पिंक साड़ी में नजर आती हैं और अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी की शादी में भी वह पिंक साड़ी में ही नजर आईं।
-
बता दें कि टीना और अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी ने अपनी गर्लफ्रेंड कृशा शाह के साथ 20 फरवरी शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
-
भतीजे की शादी में नीता ने जहां पिंक साड़ी पहनी थी वहीं, दूल्हे की मां टीना अंबानी ने रेड और ब्लैक डिजाइनर लंहगा कैरी किया था। ईशा अंबानी भी लाइट कलर के लहंगे में नजर आई थीं।
-
नीता का मेकअप मिक्की कांट्रेक्टर ने किया था और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी नीता अंबानी की फोटो शेयर की थी। ट्रेडिशनल लुक और गजरे के साथ नीता शादी में पहुंची थीं।
-
बता दें कि नीता अपने कई पारिवारिक समारोहों में पिक साड़ी में नजर आ चुकी हैं।
-
नीता ने अनमोल की शादी में भी अपना ट्रेडिशनल लुक ही रिक्रिएट किया था।
-
नीता की तरह ईशा भी लाइट कलर के आउटफिट्स में जनर आई थीं।
-
वहीं, अनमोल की शादी में ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी अराध्या के साथ रेड कलर के गाउन में ट्यूनिंग की थी। अभिषेक बच्चन भी रेड शेरवानी में नजर आए थे। Photos: Social Media
