-
बॉलीवुड में महज कुछ सितारे ही दीवाली पर पार्टी देते थे, लेकिन धीरे-धीरे इस लिस्ट में कई और नाम जुड़ते जा रहे हैं। त्योहार के मौके पर सितारों के घर पार्टी पर खूब मस्ती हुआ करती है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर जिनकी दीवाली पार्टी बहुत फेमस मानी जाती है।
-
शाहरुख खान के घर मन्नत में भी दीवाली की ग्रांड पार्टी होती है। गौरी खान और शाहरुख के घर की पार्टी बहुत खास होती है, लेकिन इस बार आर्यन के ड्रग्स मामले में जेल जाने के कारण परिवार बहुत परेशान रहा है। ऐसे में दीवाली पर धमाल का क्या सीन होगा, यह क्लियर नहीं है।
-
एकता कपूर के घर भी दीवाली की पार्टी का आयोजन बहुत भव्य तरीके से होता है। इस पार्टी में टीवी से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स शामिल होते हैं।
-
सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके पति आयुष शर्मा के घर भी हर साल दीवाली पार्टी होती है। इस पार्टी में सलमान के दोस्त भी शामिल होते हैं।
-
शिल्पा शेट्टी के घर भी दीवाली पार्टी का आयोजन होता रहा है, लेकिन इस बार शिल्पा के पति राज कुंद्रा के पोर्न मामले में फंसने के चलते वह भी बेहद परेशान रही है। देखना होगा कि इस बार पार्टी होती है या नहीं।
-
अमिताभ बच्चन के घर की दिवाली पार्टी का इंतजार पूरे साल सभी सेलेब्स को रहता है। बिग बी के घर जलसा में सालों से पार्टी आयोजित की जाती रही है। दीवाली की पार्टी का आगाज धनतेरस से ही शुरू हो जाता है।
-
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर भी हर साल दीवाली पार्टी होती है और इसमें बॉलीवुड से ही नहीं, बल्कि क्रिकेट और बिजनेस जगत के लोग भी शामिल होते हैं। कोरोना के कारण अब ये पार्टी केवल परिवार और विशेष लोगों संग ही आयोजित होती है।
-
आमिर खान के घर भी दीवाली की पार्टी रखी जाती है। हालांकि, पिछले साल तक किरण राव संग आमिर दीवाली मना रहे थे, लेकिन अब दोनों का तलाक हो चुका है। Photos: Social Media
