-
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज 41 साल के हो गए हैं। उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन (MS Dhoni Birthday) की बधाई दे रहे हैं। देर रात महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो भी पोस्ट की है। धोनी का क्रिकेट करियर जितना सफल रहा है, उतनी ही सफल उनकी लव लाइफ भी रही है। हालांकि शुरुआत में धोनी को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। दरअसल धोनी जिस लड़की से प्यार करते थे, उसकी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
-
इसके कुछ साल बाद साक्षी धोनी संग वह रिलेशनशिप में आए थे और इन दोनों की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है।
-
दरअसल साक्षी और धोनी के पिता रांची में एक ही कंपनी में काम करते थे और दोनों के परिवार एक-दूसरे के काफी नजदीक थे।
-
धोनी और साक्षी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन कुछ समय बाद साक्षी का परिवार देहरादून में शिफ्ट हो गया था। (यह भी पढ़ें: टीवी के ये स्टार्स पार्टनर संग कर चुके हैं खुल्लम खुल्ला रोमांस, देखिए ये तस्वीरें)
-
दोनों की दोबारा मुलाकात करीब 10 साल बाद 2007 में कोलकाता में हुई थी जब इंडिया और पाकिस्तान के सीरीज चल रही थी।
-
इसके लिए इंडिया की टीम कोलकाता स्थित ताज बंगाल में रुकी थी जहां साक्षी धोनी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद इंटर्नशिप कर रही थींं।
-
जब टीम इंडिया होटल से चेकआउट करके जा रही थी तो होटल के मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने धोनी को साक्षी से मिलवाया था। (यह भी पढ़ें: काम पाने के लिए रेस्त्रां और क्लब में फिल्ममेकर्स का पीछा करते थे रणवीर सिंह, यूं मिला पहला मौका)
-
धोनी साक्षी को देखते ही दिल हार बैठे थे और युद्धजीत से साक्षी का नंबर मांगा था और उसके बाद साक्षी को मेसेज किया था।
-
इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी और 2010 में दोनों ने देहरादून में शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी जीवा धोनी है। (All Photos: Sakshi Dhoni Instagram)