-
माता-पिता के अलगाव या दूसरी शादी का असर बच्चों पर कई बार बहुत बुरा पड़ता है। मलाइका अरोड़ा () के दोस्त के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। सौतेली मां के आने के बाद मलाइका के दोस्त अर्जुन कपूर ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया था। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के पिता बोनी कपूर (Bony Kapoor) ने श्रीदेवी (Sri Devi) से दूसरी शादी की थी। मोना कपूर और बोनी कपूर के अलगाव का असर पहले ही अर्जुन पर बुरा पड़ा था। ऊपर से सौतेली मां श्रीदेवी के कारण उन्हें कई और समस्याएं होने लगी थीं। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में अपने उस दौर के बारे में बताया था कि उनके लिए वह समय कितना कष्टदायक था। चलिए जानें।
-
अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक दे दिया था। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/before-malaika-arora-arjun-kapoor-was-in-serious-relationship-with-salman-khan-sister-arpita-khan/1756973/ "> मलाइका अरोड़ा से पहले सलमान खान की बहन के साथ रिलेशनशिप में थे अर्जुन कपूर, दो साल में टूट गया था रिश्ता </a> )
-
मोना कपूर तब अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला की परवरिश अकेले ही कर रही थीं। अर्जुन अपने माता-पिता के तलाक के बाद डिप्रेशन में आ गए थे और खूब खाने लगे थे। खाने से उनको एक संतुष्टी मिलती थी।(<a href="https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/unhappy-with-parents-divorce-arjun-kapoor-had-food-addiction-these-star-kids-also-had-a-bad-effect/1709559/ ">पेरेंट्स के तलाक से दुखी अर्जुन कपूर को लग गई थी खाने की लत, इन स्टार किड्स पर भी पड़ा था बुरा असर</a> )
-
अर्जुन ने अनूपम खेर के टॉक शो में बताया था कि जब वह अपने पिता की दूसरी शादी के बाद स्कूल जाते थे तो बच्चे उन्हें चिढ़ाते थे।
-
अर्जुन ने बताया था कि बच्चे उनसे आकर पूछते थे कि, नई मां पाकर कैसा लगा? सौतेली मां कैसी है? अर्जुन ने बताया कि इन सवालों का उनके ऊपर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा था और वह स्कूल जाना ही छोड़ दिए थे।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/entertainment-gallery/bollywood-famous-celebrities-their-relationship-with-step-mothers/519947/">श्रीदेवी को पसंद नहीं करते अर्जुन कपूर, जानें सौतेली मां से कैसे हैं बाकी बॉलीवुड सितारों के रिश्ते </a> )
-
अर्जुन ने बताया था कि उनकी मां खुद सदमे में थी इसलिए बहुत उनपर दबाव नहीं डालती थीं, लेकिन इस तनाव का असर उनके पर्सनालिटी पर भी पड़ा था। वह दब्बू जैसे हो गए थे। वह बाहर जाने से कतराते थे।(<a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/when-arjun-kapoor-share-pain-of-losing-mother-mona-kapoor/1413381/ ">‘मां मरी तो 6 साल तक नहीं खोल पाया उनका कमरा’, अर्जुन कपूर ने यूं झेला था दर्द </a> )
-
अर्जुन का कहना था कि वह घर में खुद में खोए रहते थे। टीवी देखते थे और बस खाते रहते थे। यही कारण था कि उनका वेट काफी बढ़ गया था। (All Photos : social Media)