-
देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास आज किसी पहचान के लिए मोहताज नहीं हैं। अपनी कविता और शेरों-शायरी के लिए जाने जाने वाले कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं उनका कोई न कोई मोटिवेशनल वीडियो वायरल होते रहता है। (Photo: Kumar Vishwas/FB)
-
कुमार विश्वास ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। जो लोग असफल होकर हार जाते हैं ऐसे लोगों के लिए कुमार विश्वास की ये बातें प्रेरणादायक साबित हो सकती हैं। (Photo: Kumar Vishwas/FB)
-
अपने एक वीडियो में कुमार विश्वास बताते हैं कि उनके जीवन में तीन बार ये मजाक बना कि वो फेल हो गए हैं। इसके साथ ही उनके मन में भी यही सवाल आया कि क्या वो सच में फेल हो गए। (Photo: Kumar Vishwas/FB)
-
लेकिन उन्होंने हर बार ये सोचा कि इस असफलता में भगवान ने उनके लिए कोई बड़ी चुनौती और सफलता स्वीकार कर रखी होगी जो उनकी प्रतीक्षा कर रही है। (Photo: Kumar Vishwas/FB) कुमार विश्वास ने कभी 117 रुपये का भरा था फॉर्म आज 117 करोड़ रुपये वसूल चुके हैं
-
कुमार विश्वास ने बताया कि असफलता उन्होंने भी देखी है। उनकी पहली असफलता थी इंजीनियर न बन पाना। उन्होंने आईआईटी के लिए 117 रुपये का फॉर्म भरा था। (Photo: Kumar Vishwas/FB)
-
कुमार विश्वास बताते हैं कि वो IIT में सिर्फ 23 नंबर से सेलेक्ट नहीं हो पाए थे। इसके आगे वो कहते हैं कि, उनके पिता ने कम से कम तीन बार मां के सामने ताना मारा की 117 रुपये लगा दिए लेकिन फेल हो गए। (Photo: Kumar Vishwas/FB)
-
इसके आगे कुमार विश्वास कहते हैं कि वो फेल हो गए लेकिन ये असफलता उन्हें साहित्य की तरफ प्रेरित किया और आज उन्हें देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया लोग जानते हैं। (Photo: Kumar Vishwas/FB) कुमार विश्वास ने बताया वो जैसे 17 साल में थे वैसे ही 54 साल में भी हैं
