-
2 अक्टूबर को दुनिया भर में हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। गांधी के जाने के बाद भी उनके विचार जिंदा हैं और आगे भी जिंदा रहेंगे। बापू के जीवन का मूलमंत्र था अहिंसा और सादा जीवन उच्च विचार। महात्मा गांधी की लाइफस्टाइल इतनी कमाल की थी कि वह आज भी लोगों को मोटिवेट करती है। महात्मा गांधी शाकाहार को सबसे उत्तम आहार मानते थे। बापू अकसर अपने खानपान के साथ प्रयोग करते रहते थे। गांधी जी ने अपने इन प्रयोगों का संकलन 'Diet and Diet Reform' नामक किताब में किया गया है। इसी किताब के आधार पर आइए जानते हैं कि बापू खुद को कैसे रखते थे फिट। (Pic Coutesy: Rolli Books)
-
गांधी जी अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू और शहद के साथ करते थे। बापू सुबह-शाम गुनगुने पानी में नींबू और शहद डालकर पीते थे। उनका मानना था कि इससे पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
-
गांधी जी अपनी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना डाइट में अंकुरित चना या गेंहू जरूर लेते थे।
-
गांधी जी ताउम्र शाकाहारी रहे। उन्हें हरी सब्जियां और फल काफी पसंद थे। खाने में वह रोटी और सादा चावल-दाल पसंद करते थे। बोपू रोजाना खीरा, हरे पत्ते वाली सब्जियां और मूली भी खाते थे।
-
बापू रोज बादाम और किशमिश जरूर खाते थे। इसके अलावा अपनी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए डेली गाय का दूध भी लेते थे। इसके साथ ही वह रोजाना अपने भोजन में करीब 22 ग्राम घी का इस्तेमाल करते थे। (Pic Coutesy: Rolli Books)
दही भी गांधी जी की डेली डाइट का अहम हिस्सा थी। वह नियमित रूप से खाने के साथ दही लेते थे। साथ ही वह डेली ताजे फल भी खाते थे।
