-
करवा चौथ का त्यौहार इस बार 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। (Photo: Indian Express) पहली बार रखने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत तो रखें इन बातों का ध्यान?
-
करवा चौथ का त्यौहार इस बार 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। (Photo: Pexels)
-
1- सफेद रंग
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को सफेद रंग के वस्त्र नहीं धारण करने चाहिए। दरअसल, सफेद रंग शांति और सादगी के साथ ही विरह और शोक से भी जुड़ा हुआ है जिसके चलते इसे करवा चौथ के दिन नहीं पहनना चाहिए। (Photo: Pexels) -
2- काला रंग
धार्मिक नजरिए से काले रंग को अशुभ माना गया है। यह रंग शनि ग्रह और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में करवा चौथ के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। (Photo: Pexels) पुरानी मेहंदी डिजाइन से हो गई हैं बोर तो अब ट्राई करें बिल्कुल लेटेस्ट, हाथों को देख लोग कहेंगे ‘वाह’ -
3- भूरा रंग
करवा चौथ के दिन भूरे रंग का भी वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार यह रंग ऊर्जा और आकर्षण में कमी लाता है जिसके चलते इसे पहनने से बचना चाहिए। (Photo: Pexels) -
4- ग्रे रंग
करवा चौथ के दिन ग्रे रंग का भी कपड़ा नहीं पहनना चाहिए। दरअसल, इसे जीवन में भ्रम और अनिश्चितता का संकेत माना जाता है। (Photo: Pexels) -
5- गाढ़ा नीला रंग
गाढ़े नीले रंग को शनि और गंभीरता का प्रतीक माना जाता है जिसके चलते किसी भी शुभ काम में इस रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। (Photo: Pexels) -
किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए?
करवा चौथ के दिन लाल, मरून, नारंगी, गोल्डन और गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है। ये रंग सौभाग्य, प्रेम और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। (Photo: Indian Express) करवा चौथ पर सबसे अलग होगा आपके मेहंदी का डिजाइन, सोलह श्रृंगार में खिल उठेगा प्यार का रंग
