-
जया किशोरी भारत की मशहूर काथावाचिका के साथ ही एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। जया किशोरी ने शादीशुदा और रिलेशनशिप में रहने वालों को लेकर कुछ बातें कही है। उनके अनुसार ऐसे लोगों का रिश्ता बर्बाद हो जाता है। (Photo: Jaya Kishori/FB) विदुर नीति: इन आठ आदतों में से एक भी जिसमें उसका नाश हो जाता है
-
दरअसल, एक यूट्यूबर ने जया किशोरी से सवाल किया गया कि आज के समय में युवा या फिर लोग ब्रेकअप, रिलेशनशिप इश्यू और रिलेशनशिप चैलेंज को कैसे डील करें। इसपर वो कहती हैं कि ब्रेकअप और बाकी चीजों से डील करना सेकेंडरी चीज है लेकिन सबसे पहले उस रिलेशनशिप में ढंग से रहना बड़ी बात है। अगर ये होगा तो ब्रेकअप तक बात ही नहीं पहुंचेगी। (Photo: Jaya Kishori/FB)
-
जया किशोरी के अनुसार, कोई अच्छा लगा और रिलेशनशिप में आ गए, शादी भी कर ली और कुछ समय बाद अपने फैसले पर अफसोस करने लगते हैं। इससे अच्छा है कि कुछ समय एक दूसरे को टाइम देने के बाद कोई फैसला करें। (Photo: Jaya Kishori/FB)
-
जया किशोरी का कहना है कि, लड़का और लड़की दोनों के लिए ‘जिम्मेदारियों को समझना, चीजों को समझना, मानसिकता क्या है, दूसरों के साथ कैसे रहता है, उसके सोचने का तरीका क्या है’ यह जानना बेहद जरूरी है और इन सब को समझने के लिए समय लगता है। ऐसे में किसी भी रिलेशनशिप में बड़ा फैसला करने से पहले ये सारी चीजें देखना जरूरी होता है। (Photo: Jaya Kishori/FB) गीता उपदेश: असफल क्यों हो जाते हैं? गीता के ये 10 उपदेश सफलता की राह पर ले जाते हैं
-
जया किशोरी के अनुसार किसी की भी असलियत सामने आने में समय लगता है। ऐसे में पार्टनर को एक दूसरे को कुछ समय देना जरूरी होता है। एक दूसरे के साथ जब रिलेशन में हो तो हमेशा अपनी आंखें को खुली रखें। उनका कहना है कि लव इस ब्लाइंड को हटाइए, लव इस नॉट ब्लाइंड, अट्रैक्शन इस ब्लाइंड होता है। आगे वो कहती हैं कि प्यार तो लोग आंख खोल कर ही करते हैं। (Photo: Jaya Kishori/FB)
-
जया किशोरी के अनुसार हर किसी के जीवन में कठिनाइयां हैं और कोई किसी को सुधारने नहीं आ रहा है। एक दूसरे पर चीजें थोपने के बजाय आप खुद अपनी समस्याओं को हल करें। अगर ऐसा कर लिया तो रिश्ता सही तरीके से आगे बढ़ता रहेगा। एक दूसरे की गलतियां निकालना, खामियां निकालने से रिश्ता ठीक हो न हो लेकिन आपकी जिंदगी जरूर बर्बाद हो सकती है। (Photo: Jaya Kishori/FB)
-
जया किशोरी के अनुसार आपके पार्टनर को क्या चाहिए, आपको क्या पसंद है इस अनुसार अपने रिलेशनशिप को ठीक करें। (Photo: Jaya Kishori/FB) विदुर नीति के अनुसार कितनी भी कठिनाई क्यों न आ जाए, लेकिन ये दस आदतें हैं तो सफल जरूर होंगे