-
मशहूर काथावाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी लोगों को सही मार्ग पर चलने की सिख देने के साथ ही लाखों लोगों की प्रेरणा भी हैं। जया किशोरी का कहना है कि प्यार अंधा नहीं होता है। उन्होंने शादीशुदा और रिलेशन में रहने वाले लोगों को लेकर कुछ चीजें बताई है। (Photo: Jaya Kishori/Insta)
-
एक यूट्यूबर ने जया किशोरी से सवाल किया गया कि आज के समय में युवा या फिर लोग ब्रेकअप, रिलेशनशिप इश्यू और रिलेशनशिप चैलेंज को कैसे डील करें। (Photo: Jaya Kishori/Insta)
-
इसपर वो कहती हैं कि ब्रेकअप और बाकी चीजों से डील करना सेकेंडरी चीज है लेकिन सबसे पहले उस रिलेशनशिप में ढंग से रहना बड़ी बात है। अगर ये होगा तो ब्रेकअप तक बात ही नहीं पहुंचेगी। (Photo: Jaya Kishori/Insta)
-
जया किशोरी कहती हैं कि कोई अच्छा लगा और रिलेशनशिप में आ गए, शादी भी कर ली और कुछ समय बाद अपने फैसले पर अफसोस करने लगते हैं। इससे अच्छा है कि कुछ समय एक दूसरे को टाइम देने के बाद कोई फैसला करें। (Photo: Pexels)
-
इसके आगे जया किशोरी कहती हैं कि चाहे वो लड़का हो या लड़की दोनों के लिए ये जानना जरूरी है कि, ‘जिम्मेदारियों को समझना, चीजों को समझना, मानसिकता क्या है, दूसरों के साथ कैसे रहता है, उसके सोचने का तरीका क्या है’। इन सब चीजें को समझने के लिए समय लगता है। ऐसे में किसी भी रिलेशनशिप में बड़ा फैसला करने से पहले ये सारी चीजें देखना जरूरी होता है। (Photo: Pexels) जया किशोरी पहली बार लगातार इतने दिनों तक करती रहीं कथा, किस भाषा में की थी?
-
जया किशोरी कहती हैं कि किसी का भी असलियत सामने आने में समय लगता है। ऐसे में पार्टनर को एक दूसरे को कुछ समय देना जरूरी होता है। (Photo: Pexels)
-
इसके आगे जया किशोरी कहती हैं कि आंखों को खुली रखो। लव इस ब्लाइंड को हटाइए, लव इस नॉट ब्लाइंड, अट्रैक्शन इस ब्लाइंड। आगे वो कहती हैं कि प्यार तो लोग आंख खोल कर ही करते हैं। (Photo: Jaya Kishori/Insta)
-
जया किशोरी कहती हैं कि हर किसी के जीवन में कठिनाइयां हैं और कोई किसी को सुधारने नहीं आ रहा है। एक दूसरे पर चीजें थोपने के बजाय आप खुद अपनी समस्याओं को हल करें। अगर ऐसा कर लिया तो रिश्ता सही तरीके से आगे बढ़ता रहेगा। (Photo: Jaya Kishori/Insta)
-
जया किशोरी का कहना है कि एक दूसरे की गलतियां निकालना, खामियां निकालने से रिश्ता ठीक हो न हो लेकिन आपकी जिंदगी जरूर बर्बाद हो सकती है। (Photo: Jaya Kishori/Insta)
-
इसके साथ ही जया किशोरी कहती हैं कि आपके पार्टनर को क्या चाहिए, आपको क्या पसंद है इस अनुसार अपने रिलेशनशिप को ठीक करें। (Photo: Jaya Kishori/Insta) 9 साल की थीं जया किशोरी, पिता को ऐसा देख चिढ़ गई थीं